चलती ट्रेन से दो RPF कांस्टेबलों को फेंकने वाले जाहिद का एनकाउंटर, पुलिस ने अवैध हथियार भी किए बरामद

Raj Singh | Sept 24, 2024, 09:35 IST
Share
the sootr
the sootr

चलती ट्रेन से दो कांस्टेबलों को फेंकने का आरोपी जाहिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे, लेकिन वह हमेशा पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। अब पुलिस ने उसे ढेर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में RPF के दो कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार को ट्रेन से फेंककर मारने के आरोपी मोहम्मद जाहिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जाहिद को गोली लग गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने जाहिद पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा था। उल्लेखनीय है कि 19-20 अगस्त की रात बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में जाहिद ने दो आरपीएफ कांस्टेबलों की हत्या कर दी थी और तब से फरार था।

पता चला है कि जाहिद अवैध शराब की तस्करी में शामिल था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में हुई।

ये भी खबर पढ़िए... तिरुपति मंदिर : लड्डू विवाद में अब डिंपल यादव की एंट्री, बोलीं- यह आस्था से खिलवाड़, वृंदावन के प्रसाद की भी हो जांच

चलती ट्रेन से जाहिद ने कांस्टेबलों को फेंक दिया था

एसटीएफ के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि 19-20 अगस्त की रात को आरपीएफ के दो कांस्टेबल, जावेद खान और प्रमोद कुमार, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15631) में अवैध शराब तस्करी को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान शराब तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। शराब तस्करों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिसकी वजह से जावेद खान और प्रमोद कुमार की मौत हो गई।

जाहिद के पास से मिले अवैध हथियार

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आरोपी जाहिद मूल रूप से बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था। इस पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी जैसे कई गंभीर आरोप थे, वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने गाजीपुर के दिलदारनगर इलाके में मुठभेड़ के दौरान उसे घायल कर गिरफ्तार किया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में मारे गए जाहिद के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो खाली कारतूस, और अवैध देसी शराब से भरा एक बैग मिला है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उप्र के सीएम योगी सख्त
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी
  • गाजीपुर न्यूज
  • गाजीपुर एनकाउंटर
  • रेलवे कांस्टेबल हत्या आरोपी एनकाउंटर
  • गाजीपुर पुलिस एक्शन
  • आरोपी जाहिद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज