उत्तर कोरिया के किम जोंग उन की जाएगी गद्दी? तानाशाही के खिलाफ आए ये तीन देश
Jitendra Shrivastava | Sept 07, 2024, 18:16 IST
thesootr
देश-दुनिया। पश्चिमी देशों ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया दुनिया का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड सेंटर चलाता है, इसे हैकर्स की एक भारी-भरकम टीम द्वारा अंजाम दिया जाता है। इस फ्रॉड से आए पैसों का उपयोग किम जोंग के परिवार पर किया जाता है...
NEW DELHI. अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ साइबर वार शुरू करने का फैसला कर लिया है। इसमें सनकी तानाशाह किम जोंग उन के खिलाफ उत्तर कोरियाई नागरिकों में विद्रोह की भावना उकसाने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर कोरिया के हैकर्स के खिलाफ भी मल्टीनेशनल साइबर एक्शन प्लान लागू होगा।
पश्चिमी देशों ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया में दुनिया के बड़े-बड़े हैकर्स की भारी-भरकम टीम है जो साइबर फ्रॉड सेंटर चलाती है। इस फ्रॉड से आए पैसों का उपयोग किम जोंग करता है। इसका प्राथमिक उद्देश्य उत्तर कोरिया के साइबर फ्रॉड के जरिए कमाई करने के रास्ते को बंद करना है। पश्चिमी देशों का दावा है कि उत्तर कोरिया में दुनिया का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड सेंटर है। इसमें हैकर्स की टीमें पैसे चुराने के लिए मैलवेयर का इस्तेमाल करती है। इन पैसों का उपयो किम जोंग उन और उनके परिवार पर किया जाता है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि तीनों देशों के राजनयिकों की बैठक हुई है। इस तीसरी बैठक में साइबर फ्रॉड के जरिए पैसे इकट्ठा करने और उसे सैन्य खर्च में इस्तेमाल करने की उत्तर कोरिया की क्षमता को रोकने पर सहमति बनी है। जब एफबीआई ने अमेरिकी प्रशासन को चेतावनी दी कि उत्तर कोरियाई हैकर्स की टीमें पैसे चुराने के लिए मैलवेयर का इस्तेमाल कर रही हैं तब इस बैठक हुई है। इसके लिए वे बैंकों, वित्तीय संस्थानों और कंपनियों को निशाना बना रही हैं। हैकर्स क्रिप्टोकरेंसी व्यवसायों और प्लेटफार्मों में घुसपैठ करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
इस बैठक का नेतृत्व सियोल के विदेश मंत्रालय में कोरियाई प्रायद्वीप नीति के डायरेक्टर जनरल ली जुन-इल उत्तर कोरिया से अमेरिकी उप विशेष प्रतिनिधि सेठ बेली और साइबर नीति के प्रभारी जापानी राजदूत नाओकी कुमागाई ने किया। इस समूह में लगभग 20 अमेरिकी, दक्षिण कोरियाई और जापानी सरकार के विभागों, मंत्रालयों और एजेंसियों के एजेंट भी शामिल थे।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्किंग ग्रुप के माध्यम से अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान तीनों एक साथ मिलकर कार्रवाई पर काम करना जारी रखेंगे। जो कैंप डेविड शिखर सम्मेलन में स्थापित ऐतिहासिक सहयोग को रेखांकित करता है। इसमें उत्तर कोरिया द्वारा क्रिप्टोकरेंसी की चोरी रोकने, उनके इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी नेटवर्क को जाम करने, उत्तर कोरिया से पैदा होने वाले साइबर खतरे को खत्म करने की कार्रवाई को अंजाम देंगे। कार्रवाई को लेकर भागीदारों के साथ काम करने और क्षमता के विकास को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान, उत्तर कोरिया के लोगों के बीच इंफार्मेशन को सरलता से पहुंचाने, दुनिया में हो रही घटनाओं की जानकारी उन्हें देने का काम करेंगे। इसके साथ ही किम जोंग उन शासन के खिलाफ उकसाने का भी काम करेंगे। इसका उद्देश्य उत्तर कोरियाई नागरिकों को किम जोंग के तानाशाही शासन के खिलाफ उकसाना है, ताकि वह उसके खिलाफ आवाज उठा सकें। अभी सिर्फ एशिया में सिर्फ उत्तर कोरिया ही ऐसा देश है, जहां तानाशाही शासन है।
उत्तर कोरिया दुनिया का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड सेंटर
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
उत्तर कोरिया की क्षमता को रोकने पर बनी सहमति
बैठक में ये देश हुए शामिल
उत्तर कोरिया के आईटी नेटवर्क को करेंगे जाम
उत्तर कोरियाई नागरिकों को उकसाएंगे किम जोंग के खिलाफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari