फ्रांस में भारतीय UPI की शुरूआत, एफिल टावर पर हुई लॉन्चिंग, पीएम मोदी ने जताई खुशी
Vikram Jain | Feb 04, 2024, 01:55 IST
फ्रांस में भारतीय UPI की शुरूआत, एफिल टावर पर हुई लॉन्चिंग, पीएम मोदी ने जताई खुशी
अब फ्रांस के एफिल टावर पर भी अब भारतीय UPI से होगा पेमेंट
NEW DELHI. फ्रांस में मशहूर पर्यटन स्थल एफिल टावर पर यूपीआई पेमेंट सिस्टम की शुरुआत कर दी गई है। यह यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। अब लोग UPI के जरिए एफिल टावर के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। इस शुरुआत से यूपीआई को बड़ी पहचान मिलेगी, इसके साथ ही फ्रांस यूपीआई शुरू करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है।
पेरिस जाने वाले भारतीय टूरिस्ट को मिलेगा फायदा
दरअसल, पेरिस के एफिल टॉवर को देखने जाने वाले इंटरनेशनल टूरिस्ट में भारतीयों की संख्या दूसरे नंबर पर आती है। अब यह लोग इस मशहूर पर्यटन स्थल पर यूपीआई पेमेंट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही यूपीआई पेमेंट सिस्टम को शुरू करने वाला पहला देश फ्रांस बन गया है। आशा जताई जा रही है कि फ्रांस के बाद अन्य यूरोपीय देश भी यूपीआई को स्वीकार सकते हैं। इससे देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। भारतीय टूरिस्ट अब एफिल टावर पर क्यूआर कोड की मदद से आसानी से भुगतान कर पाएंगे।
खासतौर पर एफिल टावर के पास भारत के सबसे बड़े पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने फ्रांस के ऑनलाइन पेमेंट कलेक्शन Lyra के साथ संयुक्त रूप से इसकी लॉन्चिंग की है। फ्रांस में इंडियन एंबेसी ने बताया कि NPCI और Lyra के बीच इस सहयोग से भारतीय पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। वे अब भारत से बाहर पेरिस में यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।
पीएम मोदी ने जताई खुशी
फ्रांस में एफिल टावर पर भारतीय UPI की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के बाद UPI की लॉन्चिंग
एफिल टावर पर UPI की लॉन्चिंग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के बाद हुई है। दरअसल राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को इंडिया पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी थी। उन्हें पेमेंट करना सिखाया था। इसके अलावा दोनों लीडर्स ने चाय पी थी। इसका पेमेंट राष्ट्रपति मैक्रों ने किया था।
फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार
जुलाई 2023 में फ्रांस के दौरे पर भारतीय समुदाय से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के UPI से पेमेंट की जा सकेंगी। उन्होंने कहा था जल्द फ्रांस में भारतीय पर्यटक रुपए में भुगतान कर सकेंगे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari