NSUI में देशभर में होंगे चुनाव, कॉलेज से राज्य इकाई तक बदलेगी टीम
Sandeep Kumar | Jul 06, 2026, 20:29 IST
NSUI में देशभर में होंगे चुनाव
कांग्रेस ने एनएसयूआई चुनावों की बहाली का ऐलान किया है। सोमवार को पार्टी नेताओं ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। चुनाव राज्यवार सदस्यता अभियान से शुरू होंगे। कन्हैया कुमार ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस ने एनएसयूआई चुनाव बहाली का ऐलान किया।
- पार्टी नेताओं ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
- चुनाव राज्यवार सदस्यता अभियान से शुरू होंगे।
- कन्हैया कुमार ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
- कांग्रेस जल्द एजुकेशन चार्टर पेश करेगी।
चार नेताओं ने की संयुक्त घोषणा
शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
कांग्रेस की तीन बड़ी मांगें
दूसरी मांग शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। उनका कहना था कि यूपीए सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाई थी, लेकिन एनडीए सरकार ने अपनी तरफ से एनटीए (NTA – National Testing Agency) का गठन कर दिया।
तीसरी मांग युवाओं के लिए नियमित जॉब कैलेंडर और परीक्षा भर्ती प्रक्रियाओं के लिए तय अकादमिक कैलेंडर जारी करने की है। इसी मकसद से राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों और अभिभावकों के सामने एक प्रजेंटेशन भी दिया था।
अब इस मुहिम को देश के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ाया जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सुझाव जुटाकर कांग्रेस जल्द ही एजुकेशन चार्टर पेश करेगी।
एनएसयूआई अध्यक्ष ने उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि साजिश के तहत देशभर में छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को बार-बार मिल रहे एक्सटेंशन पर भी उन्होंने सवाल उठाया।
जाखड़ के मुताबिक एनएसयूआई अब हर कैंपस में चुनाव के जरिए अपनी यूनिट बनाएगी। इससे छात्रों को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा।
कैसे होगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया राज्यवार घोषित की जाएगी। पहले चरण में सदस्यता अभियान चलेगा। इसमें 16 से 27 साल तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे।
सदस्यता के लिए कॉलेज आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य होगा। तीन साल के लिए सदस्यता शुल्क 45 रुपये तय किया गया है। कॉलेज कमेटी बनने के बाद चुने गए प्रतिनिधि जिला और राज्य स्तर पर चुनाव कराएंगे।
तकनीक आधारित पारदर्शी मॉड्यूल
FAQ
- एनएसयूआई चुनाव कैसे होंगे?
चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव होगा। इसके बाद जिला और राज्य स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे। - एनएसयूआई सदस्यता के लिए क्या जरूरी है?
16 से 27 साल के छात्र आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज आईडी और आधार कार्ड जरूरी होगा। सदस्यता शुल्क तीन साल के लिए 45 रुपए है।
UPSC प्रीलिम्स 2026 पेपर लीक? NSUI का आरोप, कोचिंग मटेरियल से मिले 82 सवाल
भोपाल में नीट पेपर लीक का विरोध: पुलिस ने NSUI-युकां नेताओं को घर से उठाया
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, वो जीता नहीं था, मैं हारा था
एमपी विधानसभा मानसून सत्र में गूंजेंगी आपकी आवाज: कांग्रेस ने मांगे सवाल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA