फिर विवाद में आईं नुपुर शर्मा , माफी मांगकर बोलीं- पता नहीं था
CHAKRESH | Oct 21, 2024, 09:56 IST
nupur sharma
बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या पर बीजेपी नेता नुपूर शर्मा के बयान से बवाल मच गया। उन्होंने कहा कि मिश्रा को 35 गोलियां मारी गईं और नाखून उखाड़े गए थे।
बीजेपी की नेतानुपूर शर्माएक बार फिर विवादों में आ गई हैं। बहराइच हिंसा में मारे गएरामगोपाल मिश्राके बारे में दिए गए उनके बयान ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। बुलंदशहर में आयोजितब्राह्मण सभाके दौरान, नुपूर शर्मा ने कहा कि रामगोपाल मिश्रा को 35 गोलियां मारी गईं और उनके नाखून तक उखाड़े गए थे। अब उनके इस बयान ने न केवल स्थानीय बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी। नुपूर शर्मा ने इस दौरान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथद्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन किया था। विवाद बढ़ने पर, उन्होंने कहा कि उनका बयान मीडिया में आई खबरों पर आधारित था, और इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली।
मप्र में देखी गईं बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा, दतिया के प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए पहुंची, आखिर क्या है वजह?
नुपूर शर्मा का बयान बहराइच हिंसा के संदर्भ में आया, जहां रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या हुई थी। यह हिंसा पहले से ही संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। अब नुपूर शर्मा की टिप्पणी ने इसे और उग्र बना दिया। पहले नुपूर शर्मा का वह वीडियो देखिए, जो विवाद की वजह बना हुआ है।
हालांकि बवाल बढ़ने पर नुपूर शर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने जो सुना था, वही बयान में दोहराया। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था, लेकिन उनकी टिप्पणी ने विवाद को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने इसे स्पष्ट करने की कोशिश की।
उनके बयान के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी, कुछ ने इसे उत्तेजक करार दिया, तो कुछ ने इसे सत्तारूढ़ पार्टी की विचारधारा से जोड़कर देखा। हालांकि, नुपूर शर्मा ने विवाद को शांत करने के लिए अपने बयान पर माफी मांग ली है। इधर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें जमकर घेरा।
वीडी शर्मा जाएंगे तो कौन होगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष ?
SEHORE:नुपुर के समर्थन में की पोस्ट,समर्थक समझकर पड़ोसी को दी धमकी
thesootr links
मप्र में देखी गईं बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा, दतिया के प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए पहुंची, आखिर क्या है वजह?
VIDEO | Bahraich Violence: "It (killing of 22-year-old Ram Gopal Mishra) was a brutal murder, but the UP government has taken all the steps. I had said this before, and I will say it again - Hindu lives matter. You cannot take the law into your hand," said suspended BJP leader… pic.twitter.com/qkA6Sv5S7V
— Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2024
ऐसे हुई विवाद की शुरुआत
"35 गोलियां, नाखून उखाड़ दिया, पेट फाड़ दिया, आँखें निकाल लीं"
BJP नेत्री नूपुर शर्मा बहराइच के रामगोपाल मिश्रा की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुले मंच से बता रही हैं। इस मंच पर 2–2 राज्यपाल भी मौजूद थे।pic.twitter.com/9uZfVvlskj
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 20, 2024
नुपूर शर्मा का स्पष्टीकरण और माफी
दिवंगत राम गोपाल मिश्रा जी के बारे में जो मैंने मीडिया में सुना था वह मैंने दोहराया। मुझे पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में नहीं पता था। मैं अपने शब्द वापिस लेती हूँ और क्षमा माँगती हूँ।#Bahraich https://t.co/B1ni0DjsVB
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) October 20, 2024
तेज हो गई राजनीति
वीडी शर्मा जाएंगे तो कौन होगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष ?
SEHORE:नुपुर के समर्थन में की पोस्ट,समर्थक समझकर पड़ोसी को दी धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman