नीरज चोपड़ा ने गुपचुप की शादी, जानें ओलंपिक चैंपियन ने किस लड़की के साथ लिए 7 फेरे
Ravi Singh | Jan 19, 2025, 21:51 IST
नीरज चोपड़ा ने की शादी Photograph: (the sootr)
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने रविवार को इसकी घोषणा की। नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- अपने परिवार के साथ जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहा हूं।
Neeraj Chopra Marriage : भारत के ओलंपिक चैंपियन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने चाहने वालों को एक शानदार और हैरान कर देने वाला तोहफा दिया है। जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वो एक से दो हो गए हैं।
![10df67db-d5b]()
नीरज चोपड़ा ने जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।
![b5998cb9-373]()
नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी हिमानी मंडप में बैठी हुई हैं, जहां परिवार के कुछ ही सदस्य नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है। भाला फेंक खिलाड़ी ने लिखा कि अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। सभी के आशीर्वाद ने हमें इस क्षण तक पहुंचाया।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। कई अलग-अलग इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं, लेकिन नीरज ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया। यहां तक कि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद जब उनके परिवार से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब नीरज और उनके परिवार ने बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया है।
10df67db-d5b
शादी 17 जनवरी को भारत में हुई थी। नीरज अपनी दुल्हन के साथ आज यानी रविवार 19 जनवरी सुबह विदेश रवाना हो गए हैं। उनके भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
नई पारी शुरूआत
b5998cb9-373
एक नया अध्याय शुरू
हिमानी सोनीपत के लड़सौली गांव की रहने वाली हैं। आपको बतां दें कि हिमानी टेनिस खिलाड़ी हैं। हिमानी USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। हिमानी के पिता चांद राम करीब 2 महीने पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से रिटायर हुए हैं। हिमानी के पिता ने गांव में एक खेल स्टेडियम बनवाया है। वे यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।
नीरज की शादी का सभी को था इंतजार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
By Mukesh Sharma
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
By Sandeep Kumar
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
By Jitendra Shrivastava
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore
