CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Harrison Masih | Oct 02, 2026, 20:30 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

नमस्कार... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप। कोयला घोटाले में देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस। छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती। शोएब ढेबर को रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच ।इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

छत्तीसगढ़ के एक अफसर और उनकी पत्नी का पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। वैसे तो यह मामला निजी है लेकिन अफसर की पत्नी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर इसे सार्वजनिक कर दिया है। यह विवाद है आईएफएस अफसर पंकज राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच का। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस मिला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। समय सुबह 10.30 बजे और जगह रायपुर विशेष अदालत है। मामला करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का है। यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जांच पूरी कर एजेंसी आरोप पत्र पेश करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय शालाओं के ई और टी संवर्ग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

राजनांदगांव में नेताओं के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों की परीक्षा रोकने का मामला तूल पकड़ रहा है। पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तय तिमाही परीक्षा में बैठाने के बजाय सेवा संकल्प अभियान में ले जाया गया।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच

रंगदारी ममले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। पुलिस ने बुधवार को करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। वह पहले ही वहां से निकल चुका था। शोएब पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। एक कॉन्स्टेबल को सूचना लीक करने के आरोप में लाइन अटैच किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Tags:
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • छत्तीसगढ़
  • आईएफएस पंकज राजपूत
  • कोयला घोटाला
  • cg top news
  • देवेंद्र यादव
  • शोएब ढेबर
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए