छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

VINAY VERMA | Oct 02, 2026, 14:12 IST
Share
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं की भर्ती <br>
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं की भर्ती

छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय शालाओं के ई और टी संवर्ग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है।

आठ विषयों में मौका

भर्ती में आठ विषयों के व्याख्याताओं के पद शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी में 120-120 पद हैं। संस्कृत के भी 120 पद रखे गए हैं। भौतिकी में 94 पद हैं, जबकि राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र में 100-100 पद हैं। इस तरह सबसे ज्यादा पद हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों में हैं। भौतिकी में बाकी विषयों की तुलना में पदों की संख्या कम है।

व्यापम से होगा आवेदन

व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले व्यापम की ओर से जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से देखना होगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, उम्र, आरक्षण, परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस समेत पूरी जानकारी दी जाएगी।

पदों की संख्या बदल सकती है

विज्ञापन में एक महत्वपूर्ण बात भी कही गई है। विभाग ने साफ किया है कि अभी बताए गए 854 पदों की संख्या अंतिम नहीं मानी जाएगी। रिक्त पदों की संख्या में आगे बदलाव हो सकता है। यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम भर्ती विज्ञापन में जारी पदों की संख्या जरूर देखनी होगी।

CGPSC मेंस रिजल्ट विवाद: हाईकोर्ट ने खारिज की दोबारा जांच की मांग, 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू टला
01 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सीजीपीएससी मेंस परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी दो याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस बीडी गुरु की कोर्ट ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच का नियम नहीं है। याचिकाकर्ता गड़बड़ी भी साबित नहीं कर पाए। राज्य सेवा परीक्षा 2025 में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंचे थे। अगला चरण फिलहाल टला है। नई तारीख बाद में आएगी।

परीक्षा 29 नवंबर को संभावित

भर्ती परीक्षा की तारीख फिलहाल संभावित है। विभाग ने 29 नवंबर 2026 को लिखित परीक्षा कराने की संभावना जताई है। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों से जुड़ी जानकारी व्यापम की ओर से जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सिर्फ संभावित तारीख के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यापम की आगामी सूचनाओं पर नजर रखनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ी

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया से अलग एक कानूनी शर्त के साथ जारी की गई है। विज्ञापन के मुताबिक भर्ती सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में चल रही एसएलपी (सी) क्रमांक 019668/2022 के अंतिम आदेश या फैसले के अधीन रहेगी। इसका मतलब भर्ती की आगे की प्रक्रिया पर संबंधित न्यायालयीन आदेश का असर पड़ सकता है।

आठ विषय, 854 मौके

सरकारी स्कूलों में व्याख्याता बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अहम है। हालांकि आवेदन शुरू होने से पहले विस्तृत विज्ञापन में अपनी योग्यता, उम्र, आरक्षण और विषयवार पात्रता की जांच करना जरूरी होगा। अभी विभाग ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। असली तस्वीर व्यापम के विस्तृत विज्ञापन के बाद साफ होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 2008 से वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलेगा
01 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ पुलिस की करीब 20 साल पुरानी भर्ती से जुड़ा वरिष्ठता विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस बार भी संबंधित पुलिसकर्मियों को राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का 23 जुलाई 2026 का फैसला बरकरार रहेगा।

  1. छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन कहां करना होगा?
    आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लिए जाएंगे।
  2. छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती में कुल कितने पद हैं और कौन से विषयों में हैं?
    भर्ती में कुल 854 पद हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 120-120 पद, भौतिकी में 94 पद, और राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल तथा अर्थशास्त्र में 100-100 पद शामिल हैं।
  3. छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है?
    व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन किए जाएंगे।
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • व्याख्याता भर्ती
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • Vyapam Recruitment
  • cg Lecturer Recruitment
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा

By Sumit Kumar

MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी

By Arun Tiwari

100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By Jageshwar prasad

हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले-सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए लाखों के उपकरण और फर्नीचर

By Arohi Raj

OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए लाखों के उपकरण और फर्नीचर