जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला ने रचाई दूसरी शादी: सीनियर जर्नलिस्ट निधि राजदान का थामा हाथ
Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 31, 2026, 18:09 IST
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान को हमसफर बनाया।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दूसरी शादी की है। उन्होंने जर्नलिस्ट निधि राजदान से शादी की है। उन्होंने शनिवार यानी 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बता दें CM उमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा, कल एक नई जर्नी शुरू हुई है।
उमर की इस पोस्ट के बाद उनकी शादी चर्चा में है। यह खबर उनकी पहली पत्नी पायल से तलाक के करीब तीन महीने बाद आई है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2026 को तलाक को मंजूरी दी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वे निधि राजदान के साथ नजर आए हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, कल एक नई यात्रा शुरू हुई। उन्होंने इस पोस्ट में निधि को टैग भी किया।
उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने 30 अक्टूबर को निधि राजदान से शादी रचाई है। उन्होंने अगले दिन इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की हैं। इसके बाद दोनों की नई जिंदगी चर्चा में आ गई।
जम्मू-कश्मीर सीएम अब्दुल्ला और पायल के तलाक का मामला कई साल चला। उमर ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। SC में सुनवाई के दौरान दोनों ने आपसी सहमति अलग होने का आवेदन दिया। यह आवेदन आर्टिकल 142 के तहत दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में दोनों का पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों अपने मतभेद सुलझाने पर सहमत हैं। दोनों ने सभी लंबित विवाद खत्म करने की बात कही थी।
साथ ही उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई थी। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ दोनों का कानूनी मामला खत्म हो गया।
सीएम उमर और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी। उस समय दोनों होटल में काम करते थे। यहीं से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। इनमें एक का नाम जाहिर और दूसरे का जामिर है।
हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई। उमर और पायल साल 2009 से अलग रह रहे थे। उमर ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों के बीच तलाक की कानूनी लड़ाई शुरू हुई।
निधि राजदान जानी-मानी सीनियर जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने लंबे समय तक टेलीविजन पत्रकारिता में काम किया है। वे राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर चुकी हैं। उनकी पहचान सीनियर जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर के रूप में है। उमर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद निधि भी चर्चा में हैं। दोनों ने तस्वीरों के जरिए अपनी नई शुरुआत की जानकारी दी।
FAQs
X पर पोस्ट कर CM अब्दुल्ला ने दी जानकारी
उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने 30 अक्टूबर को निधि राजदान से शादी रचाई है। उन्होंने अगले दिन इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की हैं। इसके बाद दोनों की नई जिंदगी चर्चा में आ गई।
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
पहली पत्नी पायल से तलाक के बाद की दूसरी शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में दोनों का पक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों अपने मतभेद सुलझाने पर सहमत हैं। दोनों ने सभी लंबित विवाद खत्म करने की बात कही थी।
साथ ही उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई थी। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ दोनों का कानूनी मामला खत्म हो गया।
1994 में हुई थी उमर और पायल की शादी
हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई। उमर और पायल साल 2009 से अलग रह रहे थे। उमर ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों के बीच तलाक की कानूनी लड़ाई शुरू हुई।
कौन हैं निधि राजदान?
FAQs
- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किससे शादी की है?
उन्होंने सीनियर जर्नलिस्ट निधि राजदान से शादी की है। - उनकी पहली पत्नी का नाम क्या था?
उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी का नाम पायल अब्दुल्ला है। - उमर और पायल अब्दुल्ला की शादी कब हुई थी?
उमर और पायल अब्दुल्ला की शादी साल 1994 में हुई थी।
दिल्ली में साला, पटना में भाई या फिर सोशल मीडिया… कौन बनाएगा मध्य प्रदेश का नया डीजीपी?
By Sumit Kumar
भाजपा में निष्कासन के बाद पदों की सौगात: नर्मदापुरम से रीवा तक उठे सवाल, श्याम टेलर ने दी सफाई
By Ramanand Tiwari
तीन दिन छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और उपलब्धियों का भव्य उत्सव संगम, तीनों दिन बड़े आयोजन, समापन में अमित शाह रहेंगे उपस्थित
By VINAY VERMA
शादी के वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्यों नहीं मिली अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति
By Umeshwari Baghel
विश्वेंद्र सिंह का जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, यूपी-राजस्थान की वोटर लिस्ट में नाम होने का दावा
By Mukesh Sharma
एमपी के नए डीजीपी: 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, रेस में आईपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
By Sumit Kumar
ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?
By Jageshwar Prasad