भोपाल में मिला 1 कोरोना मरीज, बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रख लौटाया पद्मश्री, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई मैनिफेस्टो कमेटी

Rahul Garhwal | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में मिला 1 कोरोना मरीज, बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रख लौटाया पद्मश्री, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई मैनिफेस्टो कमेटी
भोपाल में मिला 1 कोरोना मरीज, बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रख लौटाया पद्मश्री, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई मैनिफेस्टो कमेटी

भोपाल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रखकर पद्मश्री लौटाया। अरविंद केजरीवाल को ED का तीसरा नोटिस मिला है।

BHOPAL. भोपाल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। बजरंग पूनिया ने फुटपाथ पर रखकर पद्मश्री लौटाया। अरविंद केजरीवाल को ED का तीसरा नोटिस मिला है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो कमेटी बनाई। 22 दिसंबर की बड़ी खबरें...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई मैनिफेस्टो कमेटी

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने मैनिफेस्टो कमेटी बनाई है। इसका चेयरमैन पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बनाया गया है। टीएस सिंहदेव संयोजक होंगे। मध्यप्रदेश से डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम कमेटी में शामिल हैं।

भोपाल में युवती कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान में 1 की मौत

भोपाल में शुक्रवार को एक युवती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब एमपी में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है। उधर, राजस्थान में जैसलमेर, झुंझुनूं, भरतपुर और जयुपर में कोरोना के 4 मरीज मिले। दौसा के नांगल राजावतान की जोजाला ढाणी के कोरोना पीड़ित 48 साल के बाबूलाल मीणा की मौत हो गई।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले को जेल

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले को तीन साल की सजा सुनाई गई है। सीहोर जिले के आष्टा कोर्ट के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कंचन सक्सेना ने शुक्रवार को आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर पर 6 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

पूनिया ने फुटपाथ पर रख लौटाया पद्मश्री

बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को रेसलर बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया। उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं मिल सकी थी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने साक्षी और बजरंग से मुलाकात की। गुरुवार को साक्षी मलिक ने सन्यास की घोषणा की थी।

दिल्ली से नाम क्लीयर, कल शपथ संभव

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर शुक्रवार देर शाम सीएम मोहन यादव की दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इससे पहले सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के क्राइटेरिया को अंतिम रूप दिया था। शनिवार शाम को नया मंत्री मंडल शपथ ले सकता है।

2 बार पेश नहीं हुए केजरीवाल, ED का तीसरा नोटिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 22 दिसंबर को तीसरी बार समन किया। एजेंसी ने उन्हें 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले एजेंसी ने उन्हें ED ने उन्हें 21 दिसंबर और 2 नवंबर को भी बुलाया था, तब भी वो पेश नहीं हुए थे।

सिसोदिया को राहत नहीं, जेल में ही रहेंगे

दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ गई है। साउथ एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया के CBI से जुड़े मामले पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। उनकी न्यायिक हिरासत 22 दिसंबर को खत्म हो रही थी, जिसे कोर्ट ने आगे बढ़ाया है।

300 भारतीयों वाले प्लेन को फ्रांस ने रोका

फ्रांस में शुक्रवार को एक सिविलियन एयरक्राफ्ट को रोक लिया गया। इस एयरक्राफ्ट में 300 भारतीय हैं। इसने दुबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट फ्यूल के लिए फ्रांस के एक छोटे एयरपोर्ट वाट्री पर रुका था। पुलिस को इसी दौरान जानकारी मिली कि इसमें मौजूद भारतीय नागरिक मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। एयरक्राफ्ट रोमानिया की चार्टर कंपनी का है।

बीजेपी सांसदों की निकली हवा- राहुल

संसद से विपक्ष के 146 सांसदों को सस्पेंड करने के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें लेफ्ट पार्टियां, NCP, DMK, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RJD, TMC और JMM शामिल हुईं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद भवन में 2-3 युवाओं को देख बीजेपी के सभी सांसद भाग गए। जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई थी।

मैक्रां होंगे 26 जनवरी को मुख्य अतिथि

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इसी के साथ वे 6वें फ्रांसीसी नेता बन जाएंगे, जिन्हें भारत ने ये सम्मान प्रदान किया जाएगा।

मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा ने पत्नी को पीटा

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी पत्नी यानिका को बेरहमी से पीटा, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। विवेक बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पत्नी के साथ नोकझोंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Tags:
  • Corona positive in Bhopal
  • Bajrang Punia Padmashree
  • Arvind Kejriwal ED notice
  • भोपाल में कोरोना पॉजिटिव
  • बजरंग पूनिया पद्मश्री
  • अरविंद केजरीवाल ED नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा