देशभर में 81% 'एक देश, एक चुनाव' के पक्ष में, देशभर से कोविंद समिति को मिला 21 हजार सुझाव

Pooja Kumari | Jan 22, 2024, 10:01 IST
Share
देशभर में 81% 'एक देश, एक चुनाव' के पक्ष में, देशभर से कोविंद समिति को मिला 21 हजार सुझाव
देशभर में 81% 'एक देश, एक चुनाव' के पक्ष में, देशभर से कोविंद समिति को मिला 21 हजार सुझाव

एक राष्ट्र एक चुनाव पर बनी समिति को जनता से लगभग 21 हजार सुझाव मिले हैं। इसमें से 81 प्रतिशत लोगों ने एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया है।

BHOPAL. एक राष्ट्र एक चुनाव पर बनी समिति को जनता से लगभग 21 हजार सुझाव मिले हैं। इसमें से 81 प्रतिशत लोगों ने एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया है। बीते रविवार यानी, 21 जनवरी को समिति द्वारा दिए गए बयान में बताया गया है कि 46 राजनीतिक दलों से भी सुझाव मांगे गए थे। इसमें कहा गया कि, अब तक 17 राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

'एक देश, एक चुनाव' पर विपक्षी दलों ने जताया विरोध

बता दें कि कांग्रेस और टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दलों ने एक साथ चुनाव कराने के विचार पर अपना विरोध जताया है। गौरतलब है कि, 5 जनवरी को समिति ने देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी-प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था।

27 जनवरी को दुबारा से होगी पैनल की बैठक

पीटीआई के मुताबिक पिछले साल सितंबर में गठित कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने रविवार को अपनी तीसरी बैठक की थी। समिति ने अपनी बैठक के बाद कहा "कुल मिलाकर 20,972 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 81 प्रतिशत लोगों ने एक साथ चुनाव के विचार पर अपनी सहमति जाहिर की। बता दें कि पैनल की रविवार की बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन के सिंह पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हुए। वहीं चुनाव आयोग के सुझाओं को भी समिति ने नोट किया। समिति द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि पैनल 27 जनवरी को फिर से बैठक करेगा। समिति ने एक साथ चुनाव कराने पर विधि आयोग के विचार सुने हैं। इस मुद्दे पर दोबारा लॉ पैनल को बुलाए जाने की संभावना है।

Tags:
  • Former President Ramnath Kovind
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  • एक देश एक चुनाव
  • One country-one election
  • Ramnath Kovind
  • रामनाथ कोविंद
  • Kovind Committee
  • कोविंद समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा