आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Open AI के CEO सैम आल्टमैन पर यौन शोषण के आरोप, कंपनी ने हटाया
Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2023, 24:00 IST
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Open AI के CEO सैम आल्टमैन पर यौन शोषण के आरोप, कंपनी ने हटाया
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैट जीपीटी निर्माता कंपनी ओपनएआई के को-फाउंडर और सीईओ सैम आल्टमैन को कंपनी ने हटा दिया है।
इंटरनेशनल डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैट जीपीटी निर्माता कंपनी ओपनएआई के को-फाउंडर और सीईओ सैम आल्टमैन को कंपनी ने हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उन पर यह कार्रवाई यौन शोषण के आरोपों के चलते हुई है। कंपनी ने बयान जारी किया है कि बोर्ड मेंबर्स को आल्टमैन की योग्यता पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्हें हटाया गया है। वहीं सैम आल्टमैन की बहन एनी ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनके भाइयों सैम आल्टमैन और जैक आल्टमैन ने उनका यौन शोषण किया है। इसलिए चर्चा यह है कि सैम आल्टमैन को कंपनी से हटाने की वजह उन पर लगे यौन शोषण के आरोप हैं।
आल्टमैन की बहन ने लगाए थे ये आरोप
सैम आल्टमैन की बहन एनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उसके सगे भाइयों सैम आल्टमैन और जैक आल्टमैन ने उनका शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया। एनी ने यह भी लिखा था कि भाइयों ने मेरा मौखिक, आर्थिक और तकनीकी शोषण भी किया। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एनी की बात पर सवाल भी उठाए।
यह भी किया जा रहा दावा
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैम ओपनएआई के फ्यूचर के लिए कोई बड़ा काम करना चाहते थे, लेकिन ओपनएआई बोर्ड मेंबर सैम से सहमत नहीं थे। यही वजह है कि उन्हें पद से हटा दिया गया। इस मामले में सुरक्षा का मामला भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सैम के सीईओ रहते कंपनी की सुरक्षा और निजता में चूक हुई थी। इसी वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय के लिए चैटजीपीटी का उपयोग रोक दिया था। सैम ने इस मामले को बहुत हलके में लिया था। इस वजह से बोर्ड मेंबर्स नाराज थे। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सैम आल्टमैन ने ये कहा
आल्टमैन ने ट्वीट किया कि मुझे ओपनएआई में अपना समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और दुनिया के लिए उम्मीद है कि थोड़ा बदलाव वाला रहा। योग्य लोगों के साथ काम करना मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आया। मेरे पास बताने के लिए और भी बहुत कुछ है। उसे बाद में बताऊंगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari