पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड निकला पाक आर्मी चीफ! पूर्व मेजर आदिल राजा का बड़ा खुलासा
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 14:25 IST
Pakistan army chief was mastermind in Pahalgaam attack
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा और सनसनीखेज़ खुलासा सामने आया है। जांच में पक्के सबूत मिले हैं कि इस हमले की साज़िश पाकिस्तान में रची गई थी और इसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान का मौजूदा फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ आसिम मुनीर है।
पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पाकिस्तान की सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का हाथ है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के टॉप ऑफिसर्स भी शामिल थे। पूर्व मेजर आदिल राजा के अनुसार, आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत में राजनीतिक अस्थिरता फैलाने और कश्मीर में आतंक को हवा देने के मकसद से इस हमले की योजना बनाई थी। उनका मकसद पाकिस्तान में अपनी फील्ड मार्शल पद की स्थिति मजबूत करना था. पाक सेना और
आदिल राजा ने दो टॉप अफसरों का नाम भी उजागर किया:
DG ISI मोहम्मद आसिम मलिक – इस पूरे आतंकी नेटवर्क की योजना में मुख्य भूमिका निभाई।
मोहम्मद शहाब असलम – आतंकियों के सीधे संपर्क में था और हमले को ग्राउंड से निर्देश दे रहा था। राजा का दावा है कि ISI ने आतंकी संगठन को हथियार और प्रशिक्षण दिया, साथ ही उनके पास मौजूद तमाम सूचना भी मुहैया कराई। उन्होंने यह भी कहा कि ISI के कई अफसर इस साजिश में शामिल थे, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि "ये लोग मानने को तैयार नहीं थे कि इस तरह की हरकतें अब दुनिया में छिपी नहीं रह सकतीं।" ये भी पढ़ें: अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल यह खुलासा भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है। अगर पाकिस्तान का आर्मी चीफ और उसके टॉप जनरल भारत में आतंकी हमले की आतंकी साजिश रचते हैं, तो यह न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की नापाक सच्चाई को उजागर करता है।
पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
पाक सेना और ISI की मिलीभगत
DG ISI मोहम्मद आसिम मलिक – इस पूरे आतंकी नेटवर्क की योजना में मुख्य भूमिका निभाई।
मोहम्मद शहाब असलम – आतंकियों के सीधे संपर्क में था और हमले को ग्राउंड से निर्देश दे रहा था।
आदिल राजा का बड़ा बयान
भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी
पहलगाम हमला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
By Aman Vaishnav
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari