पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी PTI पर लगेगा बैन, जानें क्यों हो रही कार्रवाई
Vikram Jain | Jul 15, 2024, 17:58 IST
Pakistan former PM Imran Khan party PTI will be banned
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शहबाज सरकार ने इमरान की पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
pakistan news
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इसकी जानकारी शहबाज शरीफ सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएगी।
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। मंत्री तरार ने कहा कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। तरार ने यह भी कहा कि सरकार ने इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के खिलाफ अनुच्छेद 6 के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने का फैसला किया है। तरार ने कहा कि पाकिस्तान और पीटीआई एक साथ नहीं रह सकते।
सूचना मंत्री तरार ने कहा कि इस कार्रवाई के पक्ष में हमारे पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं। विदेशी फंडिंग मामले, 9 मई के दंगों, सिफर प्रकरण और अमेरिका में पारित प्रस्ताव को देखते हुए हमारा मानना है कि पीटीआई पर बैन लगाने के लिए बहुत पुख्ता सबूत मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Attack on Donald Trump : 3 महीने पहले पादरी ने कर दी थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। कोर्ट ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार के एक नए मामले की जांच के लिए रविवार को आठ दिन की हिरासत के लिए भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को सौंप दिया था। जिले की एक अदालत ने गैर इस्लामी शादी के मामले में दोनों को बरी कर दिया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद एनएबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान में एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना 1996 में पाकिस्तानी क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने की थी। खान ने साल 2018 से 2022 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। पीटीआई पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ तीन प्रमुख पाकिस्तानी राजनीतिक दलों में शुमार है। यह 2018 के आम चुनाव के बाद से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रतिनिधित्व के मामले में सबसे बड़ी पार्टी रही। लेकिन अप्रैल 2022 में विश्वासमत के दौरान वह गिर गई। बता दें कि 71 साल के इमरान खान पाकिस्तान के लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में एकदिवसीय वर्ल्डकप जीता था। खेल के बाद वह राजनीति में आए।
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इसकी जानकारी शहबाज शरीफ सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएगी।
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। मंत्री तरार ने कहा कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। तरार ने यह भी कहा कि सरकार ने इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के खिलाफ अनुच्छेद 6 के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने का फैसला किया है। तरार ने कहा कि पाकिस्तान और पीटीआई एक साथ नहीं रह सकते।
इमरान की पार्टी के खिलाफ पुख्ता सबूत
ये खबर भी पढ़ें... Attack on Donald Trump : 3 महीने पहले पादरी ने कर दी थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, वीडियो हो रहा वायरल
रावलपिंडी की जेल में बंद इमरान खान
कब बनी इमरान खान की पार्टी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari