पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ ने लिखा ‘भारत माता की जय!.. आखिर क्या है वजह?

Pooja Kumari | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ ने लिखा ‘भारत माता की जय!.. आखिर क्या है वजह?
पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ ने लिखा ‘भारत माता की जय!.. आखिर क्या है वजह?

उत्तराखंड के उत्तराकाशी की सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए 17 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और आखिरकार सभी को टनल से सकुशल बाहर लाया गया।

NEW DELHI. उत्तराखंड के उत्तराकाशी की सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए 17 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और आखिरकार सभी को टनल से सकुशल बाहर लाया गया। इस ऑपरेशन की सफलता से हर तरफ खुशी का माहौल है। जहां चीन, अमेरिका समेत दुनियाभर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने घटना को प्रमुखता से कवर कर भारत की तारीफ की है, वहीं पाकिस्तान के अखबार भारत माता की जय... लिखा है।

पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार DAWN ने क्या लिखा?

DAWN ने लिखा, ‘भारत माता की जय!... जैसे ही यह खबर फैली कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए हैं सुरंग के बाहर मौजूद भीड़ ने खुशी से नारे लगाए। सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, उनका जोरदार और फूलों की मालाओं के साथ स्वागत किया गया।’

BBC ने लिखा...

आखिरकार सभी 41 लोग फिर से आजाद हो गए। हम उनकी स्थिति के बारे में और अधिक विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि बाहर निकाले जाने के बाद सभी अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उनका मेडिकल परीक्षण भी हो रहा है।

अमेरिका के CNN न्यूज ने लिखा...

सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम ड्रिलिंग करते हुए टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंची। 12 नवंबर को एक टनल में मलबा गिरना शुरू हुआ तो यह मेन गेट से 200 मीटर अंदर तक भारी मात्रा में जमा हो गया, जिसके बाद श्रमिक अंदर ही फंस गए थे। संघर्ष के बाद भारत के रेस्क्यू को बड़ी सफलता मिली।

कतर के Al Jazeera ने लिखा...

उत्तराखंड में फंसे सभी 41 लोग अब मुक्त हैं। जैसे ही बचावकर्मियों ने 41 श्रमिकों को बचाया खुशी और उल्लास फूट पड़ा। जैसे ही पहले श्रमिक को बाहर निकाला गया, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उसे एक माला भेंट की और उसे उसके गले में लटका दिया, जबकि बचावकर्मियों और रिश्तेदारों ने खुशी मनाई। रेस्क्यू बेहतर रहा।

ब्रिटिश न्यूज एजेंसी Reuters ने लिखा...

बचावकर्मियों ने मंगलवार को ढही हुई सुरंग के अंदर 17 दिनों से फंसे सभी 41 श्रमिकों को चट्टान, कंक्रीट और मलबे को ड्रिल करने के बाद बाहर निकाला, जिससे पूरे भारत में खुशी का माहौल है। मेहनत रंग लाई। इनके अलावा ब्रिटेन के The Guardian, हांगकांग के South China Morning Post, जर्मनी के DW आदि ने भी अपने लेखों में Uttarkashi Tunnel Rescue की सफलता को प्रमुखता से जगह दी है।

Tags:
  • Silkyara Tunnel
  • 41 workers evacuated
  • workers won the battle
  • India's success
  • BBC
  • CNN
  • DAWN
  • The Guardian
  • praise in world media
  • सिलक्यारा टनल
  • 41 मजदूरों को बाहर निकाला
  • मजदूरों ने जीती जंग
  • भारत की सफलता
  • विश्व मीडिया में तारीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा