पानी पूरी विक्रेता को 40 लाख रुपए का GST नोटिस, सोशल मीडिया पर चली बहस

Jitendra Shrivastava | Jan 04, 2025, 16:45 IST
Share
Pani Puri seller get GST notice of Rs 40 lakh
Pani Puri seller get GST notice of Rs 40 lakh

तमिलनाडु के एक पानी पूरी विक्रेता को 2023-24 में 40 लाख रुपए का ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करने के लिए जीएसटी नोटिस मिला है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

तमिलनाडु के एक पानी पूरी विक्रेता को 2023-24 में 40 लाख रुपए का ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करने के लिए जीएसटी नोटिस मिला है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह नोटिस 17 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था और इसमें विक्रेता से कहा गया है कि वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट पेश करें। यह नोटिस तमिलनाडु माल एवं सेवा कर अधिनियम और केंद्रीय जीएसटी अधिनियम की धारा 70 के तहत जारी किया गया है।

GST Council Meeting : प्लेटफॉर्म टिकट होंगे सस्ते, जानें पेट्रोल और डीजल पर GST का क्या रहेगा असर

नोटिस में किया गया दावा

नोटिस में दावा किया गया है कि विक्रेता ने Razorpay और PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म से 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में पेमेंट लिया गया है। इस दौरान 40 लाख रुपए 2023-24 में प्राप्त किए हैं। इस भुगतान को "गुड्स या सर्विसेज की बाहरी सप्लाई" के रूप में दिखाया गया है। हालांकि, नोटिस में यह भी कहा गया कि अगर किसी ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन किए बिना सामान या सेवाएं बेचीं और उस लिमिट को पार किया, तो यह अपराध है।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस नोटिस को लेकर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग यह मानते हैं कि विक्रेता को जीएसटी के तहत रजिस्टर करवा लेना चाहिए, जबकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पानी पूरी बेचने से इतनी बड़ी रकम कमाई जा सकती है, लेकिन इसमें खर्च भी कम करने होंगे जैसे रॉ मटेरियल, मैनपावर और बाकी खर्च। एक यूजर ने तो इसे "गोलगप्पे सेवपुरी टैक्स" कहकर मजाक भी उड़ाया। एक दूसरे यूजर ने कहा कि..."इससे बेहतर होगा कि वह जीएसटी के तहत खुद को रजिस्टर्ड करवा ले."

स्टेट GST आयुक्त IAS स्वतंत्र सिंह की चार माह में विदाई क्यों? मंत्री के पीए की दखल नहीं रोक पाना पड़ा भारी

कई लोगों ने जताया संदेह

कई लोग यह भी मान रहे हैं कि यह कदम उन व्यापारियों के लिए सही है जो टैक्स नहीं देते हैं, जबकि कुछ ने नोटिस की प्रामाणिकता पर संदेह भी जताया है। एक यूजर ने कहा कि यह नोटिस फोटोशॉप किया जा सकता है, जबकि बाकी ने इसे टैक्स चोरी रोकने के लिए एक अच्छा कदम बताया। बता दें यह मामला अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस नोटिस के पीछे की सच्चाई क्या है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • GST
  • जीएसटी
  • notice
  • नोटिस
  • Social Media
  • सोशल मीडिया
  • जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नए नियम
  • फोनपे ट्रांजेक्शन
  • ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
  • तमिलनाडु
  • टैक्स
  • गोलगप्पा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती