Z सिक्योरिटी के लिए पप्पू यादव ने खुद को दिलवाई धमकी! खुल गया राज

Raj Singh | Dec 04, 2024, 10:15 IST
Share
papu yadac
papu yadac

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दिए गए बयान के बाद, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दिए गए बयान के बाद, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एक आरोपी ने जो बयान दिया है वह चौंकाने वाला है। दरअसल, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा दिलवाने के लिए उनके ही समर्थकों ने यह धमकी खेल खेला था।

यह खुलासा तीन दिन पहले वायरल हुए धमकी भरे वीडियो के जरिए हुआ, जिसमें पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया गया था। वीडियो बनाने वाला पप्पू यादव का समर्थक राम बाबू यादव था, जो सांसद की पुरानी पार्टी का नेता है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने किया खुलासा

जिले के एसपी ने बताया कि पूछताछ में राम बाबू ने बताया कि वह आरा में निर्दलीय सांसद की पार्टी जाप का नेता है। उसने बताया कि पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनवाया गया था। राम बाबू से संपर्क कर उसे दो लाख रुपए देने का लालच दिया गया था, ताकि वह पप्पू यादव को धमकी देने वाला वीडियो बनाए। वहीं इस पूरे मामले को लेकर आरोपी राम बाबू ने बताया कि करीब एक महीने पहले पप्पू यादव के करीबी समर्थक ने उसे धमकी देने वाला वीडियो बनाने के लिए कहा था। साथ ही, उसे जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलवाने का हवाला देकर दो लाख रुपए देने का वादा किया गया था। उसे एडवांस के तौर पर दो हजार रुपए भी दिए गए थे। इसके बाद, उसने दो वीडियो बनाए थे, जिनमें से एक सांसद के नंबर पर भेजा गया था।

आरोपी की कुंडली खंगाल रही पुलिस

एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो बनाने वाले लोग कौन हैं। उन्होंने यह साफ किया कि राम बाबू का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं है। राम बाबू भोजपुर जिले के शाहपुर के डुमरिया गांव का निवासी है। अब इस पूरे मामले को लेकर पप्पू यादव पर सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या इस पूरे मामले की जानकारी पप्पू यादव को थी। क्या केवल सुरक्षा लेने के लिए इतना बड़ा षड्यंत्र रचा गया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक पप्पू यादव की ओर से बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले को लेकर क्या कहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह
  • लॉरेंस गैंग
  • हिंदी न्यूज
  • बिहार
  • पप्पू यादव
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • बिहार पुलिस
  • सांसद पप्पू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा