संसद में पत्रकारों पर पाबंदी, कांच के कमरे में रहना होगा बंद, विरोध
Jitendra Shrivastava | Jul 29, 2024, 17:36 IST
thesootr
देश-दुनिया। संसद की कार्रवाई को कवर करने वाले पत्रकारों पर अब पाबंदी लगा दी गई है। संसद भवन के परिसर में पत्रकार सत्ता और विपक्ष के सांसदों को घेरकर बयान नहीं ले सकेंगे। अब उन्हें सांसदों की फोटो और वीडियो से ही तसल्ली करना होगी...
पत्रकारों पर पाबंदी : अब संसद भवन के परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों से बयान लेने वाले पत्रकारों पर पाबंदी लगा दी गई है। पत्रकारों को अब एक शीशे के कमरे में खड़े रहकर सिर्फ आते जाते समय सांसदों की फोटो वीडियो से ही तसल्ली करनी होगी। हालांकि, पत्रकारों ने इसका भारी विरोध किया है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने संसद के इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई है। पीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है, पत्रकारों ने परिसर में अपने आंदोलन पर प्रतिबंध के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें मकर द्वार के सामने भी खड़े होने से हटा दिया। इस द्वार पर वे सभी पक्षों के सांसदों से बातचीत करते थे। पीसीआई ने कहा कि हम पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग करते हैं।’
संसद में मीडिया कर्मियों पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्हें एक सीमित दायरे में रहने की हिदायत दी गई है। संसद पहुंचने पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी वहीं रुकवाई और मीडिया कर्मियों का हाल चाल जाना।
इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया है कि संसद कवर करने वाले पत्रकार सांसदों से सवाल पूछते थे पर अब वह इस पिंजड़ानुमा जगह में कैद रहेंगे। दूर से आवागमन देखो- सवाल पूछने का कोई बवाल ही नहीं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गुमान भी क्यों रहे। पत्रकार इसका विरोध कर रहे हैं, स्टूडियो वाले समझाएंगे पिंजड़े में रखना अच्छी पहल है।
प्रतिबंध के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन
Journalists stage protest in Parliament against restrictions on their movement in the premises and also they were removed to stand in front of “Makar Dwar”. At this Dwar, they used to interact with Parliamentarians from all sides
We demand lifting of restrictions imposed on them pic.twitter.com/Trp2GfDczq
— Press Club of India (@PCITweets) July 29, 2024
राहुल ने सुनी मीडियाकर्मियों की बात
अब पिंजड़ानुमा जगह में कैद रहेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari