टीम इंडिया से हार के बाद PCB ने अपने खिलाड़ियों पर ठोका 50-50 लाख का जुर्माना

Sandeep Kumar | Mar 02, 2026, 21:35 IST
Share
pcb-imposes
pcb-imposes

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना टीम के खराब प्रदर्शन और भारत के खिलाफ हार के बाद लगाया गया। अब खिलाड़ियों को केवल अच्छे प्रदर्शन पर आर्थिक लाभ मिलेगा।

News in Short

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
  • जुर्माने के बाद खिलाड़ी को 16.28 लाख भारतीय रुपए का भुगतान करना होगा।
  • बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों को केवल अच्छे प्रदर्शन पर आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सुपर-8 से बाहर हुआ।
  • खिलाड़ियों की सैलरी कट जाएगी, ए, बी, सी और डी कैटेगरी के हिसाब से जुर्माना होगा।

News in Detail

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया। बोर्ड ने खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, हर खिलाड़ी को 16.28 लाख भारतीय रुपए का जुर्माना भरना होगा। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ केवल अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगा।

ग्वालियर में शिक्षक बनने का मौका: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भर्ती

50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया

पाकिस्तानी फैंस और बोर्ड अधिकारी टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं। टीम इंडिया के खिलाफ मैच हारने के बाद खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। PCB ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन पर इनाम और खराब प्रदर्शन पर सजा मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बताया गया था।

छत्तीसगढ़ में 4 मार्च को रहेगी होली की छुट्टी, नया आदेश जारी नहीं

पाक खिलाड़ियों को इतनी मिलती है सैलरी

पाकिस्तान में नेशनल टीम के खिलाड़ियों को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटेगरी में 65 लाख, बी में 45 लाख, सी में 20 लाख और डी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। जुर्माने के बाद बी कैटेगरी के खिलाड़ियों की एक महीने की सैलरी कट जाएगी। सी और डी कैटेगरी के खिलाड़ियों को 2 से 3 महीने की सैलरी जुर्माने में देनी पड़ेगी।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, स्मार्ट मीटर का खर्च आपकी जेब से वसूलेगी कंपनी

पाकिस्तान टीम का ऐसा रहा ग्रुप स्टेज का सफर

श्रीलंका पर जीत के बावजूद पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर हुआ। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड को मुश्किल से हराया। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की उम्मीदें थीं, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 स्टेज में जगह बनाई। सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड से करीबी हार के बाद सेमीफाइनल की उम्मीद दूसरे मैचों के नतीजों पर टिकी रही। श्रीलंका पर जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा, जिससे न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। पाकिस्तान बाहर हो गया।

Tags:
  • भारत
  • टीम इंडिया
  • पाकिस्तान
  • PCB
  • टी-20 वर्ल्ड कप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग