एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, स्मार्ट मीटर का खर्च आपकी जेब से वसूलेगी कंपनी

Aman Vaishnav | Mar 02, 2026, 15:03 IST
Share
mp electricity smart meter bill hike
mp electricity smart meter bill hike

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर अब महंगाई की नई मार पड़ने वाली है। बिजली कंपनियों ने स्मार्ट मीटर लगाने का खर्च जनता से वसूलने की तैयारी कर ली है। कंपनियों ने नियामक आयोग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है।

News In Short

  • बिजली कंपनियों ने स्मार्ट मीटर पर 500 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है।
  • प्रस्ताव में स्मार्ट मीटर, मेंटेनेंस और अन्य खर्च शामिल हैं।
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युत सिंह तोमर ने कहा था कि स्मार्ट मीटर फ्री लगेगा।
  • भोपाल में अब तक 3 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, और बाकी लगाने हैं।

News In Detail

बिजली कंपनियों ने अब उपभोक्ताओं की जेब पर और बोझ डालने की योजना बनाई है। अब कंपनियां स्मार्ट मीटर लगाने का खर्च भी उपभोक्ताओं से वसूलेंगी।

यह खर्च बिजली के बिल में जोड़ा जाएगा। कंपनियों ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव में कंपनियों ने स्मार्ट मीटर के नाम पर 500 करोड़ रुपए की बड़ी राशि शामिल की है।

यह राशि स्मार्ट मीटर से जुड़े खर्च, मेंटेनेंस और अन्य कारणों से जोड़ी गई है। दर बढ़ाई जाती है, तो ये खर्च प्रति यूनिट में जोड़ा जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भोपाल में अब तक तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उतने ही और लगाना बाकी हैं।

e5eb599c-b9d
e5eb599c-b9d

मंत्री बोले थे फ्री में लगेगा स्मार्ट मीटर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युत सिंह तोमर ने ये साफ कहा था कि स्मार्ट मीटर के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। टैरिफ प्रस्ताव में स्मार्ट मीटर से जुड़ी जो लागत बताई गई है, वो कुछ और ही कहानी कह रही है।

6cd40f55-f14
6cd40f55-f14

26 फरवरी तक चली थी सुनवाई

बिजली कंपनियों ने नियामक आयोग को 10.19% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इस पर 24 से 26 फरवरी तक सुनवाई चली थी। 26 फरवरी को भोपाल में नियामक आयोग के कार्यालय में सुनवाई खत्म हुई थी।

स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की रियल टाइम जानकारी देता है। इससे वे अपने बिजली खर्च पर निगरानी रख सकते हैं। साथ ही उसे सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं। केंद्र सरकार आइपीडीएस योजना* के तहत देशभर के बिजली मीटर को स्मार्ट मीटर में बदल रही है।

Sootr Knowladge

क्या है केंद्र सरकार आइपीडीएस योजना? *केंद्र सरकार की एकीकृत बिजली विकास योजना (Integrated Power Development Scheme - IPDS) विद्युत मंत्रालय द्वारा 3 दिसंबर 2014 को शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करना है। साथ ही बिजली की बर्बादी (AT&C नुकसान) को कम करना है।
f074bc33-076
f074bc33-076

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 के चयनितों को नियुक्ति के लिए ऐसे खुलेगा रास्ता, 500 से ज्यादा युवा इंतजार में

दो साल की उपलब्धियों पर सवालों से घिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

एमपी न्यूज: नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, गलत रीडिंग की शिकायत और विरोध के बाद फैसला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • केंद्र सरकार
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • ऊर्जा मंत्री
  • बिजली कंपनी
  • मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग
  • स्मार्ट मीटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा