उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता, नीतीश कुमार बने जेडीयू के अध्यक्ष

The Sootr | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता, नीतीश कुमार बने जेडीयू के अध्यक्ष
उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता, नीतीश कुमार बने जेडीयू के अध्यक्ष

राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता।

भोपाल. राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता। नीतीश कुमार के जेडीयू के अध्यक्ष बनने सहित शुक्रवार की प्रमुख खबरें...

नीतीश कुमार बने जेडीयू के अध्यक्ष

दिल्ली में शुक्रवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

राजस्थान में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 8.2% ब्याज मिलेगा

सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में 0.20% और तीन साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। सुकन्या समृद्धि योजना में अब 8.0% की जगह 8.2% ब्याज मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण, विधि और नगरीय प्रशासन दिया गया है। वहीं विजय शर्मा गृह मंत्री बनाए गए हैं। आईएएस की नौकरी छोड़कर मंत्री बने ओपी चौधरी वित्त विभाग संभालेंगे।

जबलपुर, सीहोर समेत 4 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव टले

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अशोकनगर, खंडवा, जबलपुर और सीहोर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव स्थगित कर दिए हैं।

उग्रवादी संगठन उल्फा और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को केंद्र और असम सरकारों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता साइन किया। शांति समझौते के साथ उल्फा के 700 कैडरों ने भी समर्पण किया है।

इंदौर एयरपोर्ट पर चलेगा ई-वीजा

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सीधे इंदौर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर अब वीजा की फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं होगी, ई-वीजा चलेगा।

Tags:
  • Nitish Kumar
  • राजस्थान सरकार
  • Rajasthan government
  • अमित शाह
  • ULFA
  • central government
  • JDU
  • उल्फा
  • केंद्र सरकार
  • गृहमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा