इजराइल में फंसे लोगों की घर वापसी, ऑपरेशन अजय के तहत लाए जा चुके 447 लोग, बंधकों को छुड़ाने तत्पर इजराइल

Chandresh Sharma | Oct 14, 2023, 24:00 IST
Share
इजराइल में फंसे लोगों की घर वापसी, ऑपरेशन अजय के तहत लाए जा चुके 447 लोग, बंधकों को छुड़ाने तत्पर इजराइल
इजराइल में फंसे लोगों की घर वापसी, ऑपरेशन अजय के तहत लाए जा चुके 447 लोग, बंधकों को छुड़ाने तत्पर इजराइल

भारत की सरकार ने इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया हुआ है। जिसके तहत अब तक 447 भारतीयों की घर वापसी हो चुकी है।

NEW DELHI. इजराइल और हमास के बीच 8 दिन से युद्ध जारी है। इस बीच भारत की सरकार ने इजराइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया हुआ है। जिसके तहत अब तक 447 भारतीयों की घर वापसी हो चुकी है। आज सुबह ही तेल अवीव से 235 लोगों का जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीयों की घर वापसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

गाजा में घुसी इजराइली सेना

दूसरी तरफ युद्ध क्षेत्र में जमकर बमबारी चल रही है, देर रात इजराइली सेना बंधकों को हमास के आतंकियों के कब्जे से छुड़ाने गाजा में घुस गई। बता दें कि इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से लोगों को दक्षिणी गाजा जाने का फरमान सुनाया था। इसके लिए उसने शुक्रवार को ही 24 घंटे की डेडलाइन दे रखी थी। जिसके चलते लोग पैदल ही हमले के डर से पलायन कर रहे हैं। दूसरी तरफ इजराइल भी यह मान रहा है कि इतने कम समय में वहां से सभी लोग नहीं निकल सकते।

जारी है हमास के हमले

इधर हमास भी इजराइल पर लगातार हमले किए जा रहा है, देर रात उसने इजराइल की कैपिटल तेल अवीव पर अनेक रॉकेट दागे। रेहोवोत में भी कई हमले किए जा चुके हैं। हमास के हमलों के चलते इजराइल में भी लोग सुरक्षित जगह की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

बार-बार बजता है सायरन, फिर धमाके

तेल अवीव में हालात ऐसे हैं कि कभी भी यहां अलर्ट के लिए सायरन गूंज उठता है और फिर हमास की ओर से दागे गए रॉकेट्स की वजह से धमाके हो रहे हैं। सायरन बजते ही लोगों को बम शेल्टर में शिफ्ट कर दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक तेल अवीव पर हमास ने देर रात 250 रॉकेट दागे हैं।

पत्रकार की मौत

इधर दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हमले को कवर कर रहे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक वीडियो ग्राफर की मौत हो गई। रॉयटर्स की ओर से जारी बयान में मृतक का नाम इसाम अब्दुल्लाह बताया गया है। हमले में इसी टीम के दो पत्रकार ताहेर अल सुदानी और मेहर नाजेह समेत 6 पत्रकार घायल हो गए।

Tags:
  • Operation Ajay
  • safe return home from Israel
  • Israel ready to rescue hostages
  • ऑपरेशन अजय
  • इजराइल से सुरक्षित घर वापसी
  • बंधकों को छुड़ाने तत्पर इजराइल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा