जनता पर महंगाई की मार: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Amresh Kushwaha | May 19, 2026, 07:25 IST
petrol diesel price hike second time week
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए हैं। यह एक हफ्ते में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी है। पिछले शुक्रवार को तीन रुपए की वृद्धि हो चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है।
शॉट में समझें क्या है पूरा मामला...
- सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल करीब 90 पैसे प्रति लीटर महंगा किया।
- पिछले शुक्रवार यानी 15 मई को भी 3 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हो चुकी थी।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।
- अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आपूर्ति बाधित होने का खतरा मुख्य कारण है।
- डीजल महंगा होने से सब्जी, फल और जरूरी सामान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
जनता पर दोहरी मार
खास बात यह है कि इससे पहले शुक्रवार, 15 मई को ही करीब तीन रुपए प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि हो चुकी थी। यानी एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। आम जनता की जेब पर एक के बाद एक दो झटके लगे हैं।
e53b0d92-e8d
कच्चे तेल का संकट क्यों बना?
भारतीय रिफाइनिंग कंपनियां इस महंगे कच्चे तेल को खरीद रही हैं, लेकिन उसी दाम पर घरेलू बाजार में नहीं बेच पा रही थीं। इससे उन्हें हर दिन भारी घाटा हो रहा था। पिछले शुक्रवार की तीन रुपए की बढ़ोतरी से कंपनियों के घाटे में करीब 25 फीसदी की कमी आई है। साथ ही, अंडर-रिकवरी (Under-Recovery) यानी लागत और बिक्री कीमत के बीच का फासला अभी भी बड़ा बना हुआ था। इसीलिए यह ताजा बढ़ोतरी की गई है।
चारों महानगरों में नए रेट
मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपए और डीजल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।
कोलकाता में इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपए और डीजल 94 पैसे की वृद्धि के साथ 96.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपए और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
5a703ce6-a2c
आगे और बढ़ोतरी का खतरा
9ed55aac-2f4
महंगाई पर सीधी चोट
इसकी वजह से देश भर में सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत ऊपर चली जाएगी। इसका सीधा नतीजा होगा कि दुकानों और बाजारों में इन चीजों के दाम बढ़ेंगे। अगले कुछ हफ्तों में खुदरा महंगाई में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
आम आदमी के बजट पर यह दोहरा बोझ है। एक तरफ गाड़ी में डलवाने का खर्च बढ़ा, दूसरी तरफ रसोई का सामान भी महंगा होने की तैयारी में है।
ये खबरें भी पढ़िए...
लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल से लेकर दूध की थैली तक रोजमर्रा के सामान के बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल के दो दिन बाद एमपी में बढ़े सीएनजी के दाम, देखें अपने शहर की नई रेट लिस्ट
भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियां : सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इन वजहों से डगमगा रहा है देश का बजट
राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए किस जिले में कितने होंगे नए दाम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava