प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 35 लाख किसानों के खातों में भेजी सहायता राशि, जल्द करें चेक

Jitendra Shrivastava | Aug 11, 2025, 16:36 IST
Share
pm-fasal-bima-yojana (2)
Photograph: (THESOOTR)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत 35 लाख किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं। यह राशि उन किसानों को दी गई है जिनकी रबी फसल को नुकसान हुआ था।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाना है। इस योजना के तहत 35 लाख किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं। यह राशि उन किसानों को दी जा रही है जिनकी रबी फसल को नुकसान हुआ है।

जिन्होंने किया दावा, उन्हें मिला लाभ

यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए है, जिनकी फसल बाढ़, बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हो गई है। रबी फसलों के लिए जो किसान बीमा करवा चुके थे और रबी फसल बीमा के लिएजिन्होंने दावा किया था, उनके खातों में आज पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। राजस्थान के 35,000 किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है, और देश के 23 राज्यों के किसान वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें...

आयकर विधेयक 2025: लोकसभा में पेश हुआ नया टैक्स बिल 2025, जानें आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

फसल बीमा में प्रीमियम कितना है?

किसानों को विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए प्रीमियम भरने होते हैं-

  1. खरीफ फसले: 2% प्रीमियम
  2. रबी फसले: 1.5% प्रीमियम
  3. व्यावसायिक और बागवानी फसले: अधिकतम 5% प्रीमियम
किसान के हिस्से का प्रीमियम बहुत ही कम है, और बाकी का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी सफलता: 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

पैसे चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीका...

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राशि भेजी गई है या नहीं, तो यहां दिया गया तरीका अपनाएं-

👉 वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmfby.gov.in) पर जाना होगा।

👉 फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें: वेबसाइट के होम पेज पर 'फार्मर कॉर्नर' ऑप्शन पर क्लिक करें।

👉 लॉगिन करें: यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

👉 ओटीपी दर्ज करें: आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।

👉 क्लेम स्टेटस चेक करें: अब 'किसान क्लेम स्टेटस' या 'एप्लीकेशन स्टेटस' पर क्लिक करें और चेक करें।

ऐसे लें बीमा का लाभ

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको फसल बुआई के 10 दिनों के भीतर बीमा के लिए आवेदन करना होता है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप नजदीकी बैंक, को-ऑपरेटिव सोसायटी या सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) से संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

स्कूलों की बदलेगी तकदीर, अब सेकेंडरी की जगह सीधे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा अपग्रेडेशन

72 घंटे में देना होती है सूचना

अगर आपकी फसल को किसी प्राकृतिक आपदा जैसे बारिश या बाढ़ से नुकसान हुआ है, तो आपको 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचित करना होता है। इसके बाद, कंपनी नुकसान का आंकलन करेगी और मुआवजे की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

FAQ

  1. पीएम फसल बीमा योजना में क्या फायदा होता है?
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बारिश, बाढ़, तूफान आदि से हुए नुकसान का मुआवजा देती है। इस योजना के तहत किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं और दुर्घटना या आपदा के बाद नुकसान का दावा कर सकते हैं।
  2. फसल बीमा की प्रीमियम राशि कितनी होती है?
    खरीफ फसलों के लिए 2%, रबी फसलों के लिए 1.5% और व्यावसायिक व बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5% प्रीमियम भरना होता है। बाकी का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार करती है।
thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

Tags:
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • कामन सर्विस सेंटर
  • रबी फसल बीमा
  • किसान बीमा
  • प्राकृतिक आपदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग