पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्रियों को सलाह... सनातन पर बयान का सख्ती से दें जवाब, लेकिन इंडिया बनाम भारत पर बोलने से बचें
Vikram Jain | Sept 06, 2023, 24:00 IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म पर विवादित बयान ने सियासी भूचाल लाने का काम किया है। अब इस विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
NEW DELHI. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म पर विवादित बयान ने सियासी भूचाल लाने का काम किया है। अब इस विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। बुधवार (6 सितंबर) को मंत्रिपरिषद की बैठक में उन्होंने दो टूक कहा है कि उदयनिधि के बयान पर सही तरह से जवाब देना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उनकी तरफ से इस बात पर भी जोर दिया गया है कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद में बयानबाजी न करें। मोदी की इस टिप्पणी और सुझाव से साफ हो गया कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान को बीजेपी बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में है।
क्यों बुलाई गई बैठक
जी-20 सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी मंत्रियों की अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी थी। हालांकि अब तक कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि कुछ दिनों में संसद का विशेष सत्र आने वाला है, वहीं चुनावी मौसम चल रहा है, ऐसे में माना गया कि इन्हीं सब मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जा सकता है।
उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था?
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू से कर दी थी। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, 'सनातन का बस विरोध नहीं किया जाना चाहिए, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। यह धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।'
बीजेपी और धर्म गुरुओं ने दी थी सलाह
सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर सियासी हमला तेज कर दिया है। विवादित बयान पर बीजेपी के साथ-साथ धर्म गुरुओं ने भी उदयनिधि को घेरा हुआ है। हिंदू सेना ने दिल्ली में उदयनिधि के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उदयनिधि के बहाने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A. पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्टालिन की पार्टी डीएमके भी I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा है। मामले में बीजेपी और धर्म गुरुओं का कहना था कि धर्म के खिलाफ इस तरह के बयान नहीं दिए जाने चाहिए। चौतरफा हमलों के बाद कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों ने उदयनिधि के बयान से खुद को अलग कर लिया है, वहीं उदयनिधि अब तक अपने बयान पर कायम हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari