दो दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे पीएम मोदी, सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से करेंगे मुलाकात, जानें कौन हैं सुल्तान
Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 20:40 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-03T194257.992
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) दो दिवसीय दौर पर ब्रुनेई (Brunei ) पहुंच गए। वह यहां ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया (Hassanal Bolkiah ) से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान आज दोपहर को बंदर सेरी बेगवान ( Bandar Seri Begawan ) हवाई अड्डे पर उतरा। पीएम की ब्रुनेई की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी के ब्रुनेई के दौरे की वजह से भारत में ब्रुनेई की काफी चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे पर द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होंगे। इनमें रक्षा, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी। पीएम मोदी जिन सुल्तान से मुलाकात करेंगे उनको राजशाही, कट्टरपंथी ( monarchy fundamentalist ) नियमों की वजह से जाना जाता है। जब भी ब्रुनेई ( Brunei ) की बात होती है तो सबसे पहले वहां के सुल्तान (Sultan ) की चर्चा होती है। वो जिस हिसाब से अपनी लग्जरी लाइफ ( luxury life ) जीते हैं, वो वाकई हैरान कर देने वाली है। सुल्तान का महल काफी लग्जरी है और उनके पास करीब 7000 गाड़ियों का कलेक्शन है, तो जानते हैं यहां के सुल्तान के बारे में...
![gettyimages-51266428]()
ब्रुनेई ( Brunei ) के सुल्तान का नाम हसनल बोल्किया ( Hassanal Bolkiah ) है, जिसकी गिनती दुनिया के अमीर लोगों में होती है। ब्रुनेई को साल 1984 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी। अब हसनल बोल्किया कई सालों से यहां के सम्राट हैं।
![images - 2024-09-03T194451.547]()
हसनल बोल्किया अपनी लग्जरी लाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी लग्जरी में सबसे खास है उनका महल जो कई एकड़ में फैला है। इसके अलावा उसमें कई चीजें सोने की हैं। उनके पास एक प्राइवेट प्लेन (private plane ) है, जिस पर भी सोने की परत चढ़ी है। इसके साथ ही कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियों का कलेक्शन ब्रुनेई के सुल्तान का ही है। कहा जाता है कि इनके पास करीब 7000 गाड़ियों का कलेक्शन है।
1980 के दशक में सुल्तान हसन अली ( Sultan Hassan Ali ) ने दुनिया का सबसे बड़ा महल बनाया था, जिसमें आज मौजूदा सुल्तान रहते हैं। इस पैलेस में 1,770 कमरे और हॉल हैं और दुनिया का सबसे बड़ा लक्जरी कार गैरेज भी इस पैलेस में है। ये महल ( Palace ) 2 मिलियन वर्ग फीट में है। इस महल के गुंबद को 22 कैरेट सोने (22 carat gold ) से सजाया गया है।
ब्रुनेई देश की आबादी 80 फीसदी मुसलमान ( Muslim ) हैं। ब्रुनेई में आजादी के बाद से विपक्ष की इजाजत नहीं दी गई है और वहां ऐसी कोई प्रभावशाली सिविल सोसाइटी भी नहीं है। वहां अब भी 1962 में घोषित किए गए आपातकाल शासन ( emergency Government ) चल रहा है।
gettyimages-51266428
दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान हसनल
images - 2024-09-03T194451.547
कितनी लग्जरी है लाइफ?
सुल्तान का महल
मुस्लिम देश है ब्रुनेई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari