पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- AI समिट को नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

Sandeep Kumar | Feb 22, 2026, 16:32 IST
Share
pm modi congress attack
pm modi congress attack

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत में आयोजित AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस समिट को राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

News in Short

  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर AI समिट में राजनीति करने का आरोप लगाया।
  • पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने समिट को राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
  • कांग्रेस नेताओं के नंगे होने पर मोदी ने गहरी निंदा की।
  • कांग्रेस को दिवालिया और दरिद्र बताया, देश को बदनाम करने का आरोप लगाया।
  • मोदी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के लॉन्च पर चर्चा की और भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति की सराहना की।

News in Detail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI समिट में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मेरठ में जनसभा में कहा, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्वित हुआ, लेकिन कांग्रेस ने इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस नेता कपड़े उतारकर पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा, महिला सांसदों को भेजकर आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। दिल्ली की घटना के बाद कांग्रेस के साथी दलों ने उसकी आलोचना की, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, AI वाली लड़ाई खून खराबे पर आई

कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, एआई समिट भाजपा का नहीं, देश का कार्यक्रम था। यह देश के सम्मान का कार्यक्रम था। पर कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। अब पूरे देश में कांग्रेस की निंदा हो रही है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के नेता लाज न करके वेशर्मी से गाजते हैं। यह मामला कांग्रेस की लगातार गलत हरकतों का है।

ये भी पढ़ें...मनरेगा में बदलाव के खिलाफ युवा कांग्रेस की महापंचायत, धान खरीदी पर 30 जनवरी को कांग्रेस का चक्काजाम

कांग्रेस और दिवालिया और दरिद्र: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वह दर्शाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है। कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।

गंदी राजनीति का अखाड़ा

पीएम मोदी ने कहा, देशवासी भारत को विकसित बनाने में मेहनत कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को नहीं पचा पा रहे हैं। हाल ही में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) हुआ। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। यह सम्मेलन किसी विकासशील देश में कभी नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने इसे गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंचे। मैं कांग्रेस से पूछता हूं, आप पहले से नंगे थे, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?

ये भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

'मैंने कहा था जहरीली राजनीति छोड़ें'

पीएम ने कहा, मैंने कांग्रेस, सपा, बसपा से कहा था, जहरीली राजनीति छोड़ें। विकास के मुद्दे पर मुकाबला करें। इन दलों ने अपनी राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने विकास और नीति को सर्वोत्तम रखा। 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार धीमी गति से हुआ। कांग्रेस सरकार के समय सिर्फ पांच शहरों में मेट्रो थी। आज भाजपा सरकार में 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चल रही है।

कानून व्यवस्था सुधरी है: पीएम

पीएम ने कहा, कुछ देर पहले मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया। इस दौरान युवाओं और अन्य यात्रियों से बातचीत हुई। सबका कहना था कि उन्होंने इतने शानदार काम की कल्पना भी नहीं की थी। सभी पुराने दिनों को याद कर रहे थे। खासकर बहनों-बेटियों ने बताया कि कुछ साल पहले तक शाम होते ही पूरा रूट सुनसान हो जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब कानून व्यवस्था सुधरी है और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है।

ये भी पढ़ें...इतिहास का पहला ड्राफ्ट पत्रकारिता, विकिपीडिया तो दूसरा, एआई के दौर में भरोसा सबसे जरूरी

नमो भारत ट्रेन की शुरुआत: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज पहली बार नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का शुभारंभ एक ही दिन हो रहा है। शहर के भीतर मेट्रो और ट्विन सिटीज के लिए नमो भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है। मुझे संतोष है कि यह काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। आज का कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को दर्शाता है। हमारी कार्य संस्कृति है कि शिलान्यास किए गए काम को पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया जाए। इसलिए परियोजनाएं अब लटकती नहीं हैं।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नमो भारत ट्रेन
  • एआई समिट
  • एआई इम्पैक्ट समिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती