मनरेगा में बदलाव के खिलाफ युवा कांग्रेस की महापंचायत, धान खरीदी पर 30 जनवरी को कांग्रेस का चक्काजाम

Arun Tiwari | Jan 28, 2026, 17:46 IST
Share
youth-maha-panchayat-12-feb-against-mgnrega-changes-chhattisgarh
youth-maha-panchayat-12-feb-against-mgnrega-changes-chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मनरेगा संशोधन और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस 12 फरवरी को रायपुर में ‘युवा महा पंचायत’ आयोजित करेगी, वहीं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा।

NEWS IN SHORT

  • मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस 12 फरवरी को रायपुर में ‘युवा महा पंचायत’ आयोजित करेगी।
  • रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में करीब 3000 युवा शामिल होंगे।
  • 40 साल से कम उम्र के चुनाव लड़ चुके युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
  • धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेगी।
  • अडानी दौरे पर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

NEWS IN DETAIL

Raipur. मनरेगा में किए गए संशोधन के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस 12 फरवरी को “युवा महा पंचायत” का आयोजन करने जा रही है।

रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले आयोजन में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सीनियर नेता शामिल होंगे। अनुमान है कि इस महा पंचायत में करीब 3000 युवा भाग लेंगे।

युवा महा पंचायत में ऐसे युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनकी उम्र 40 साल से कम है और जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव लड़ा है।

इसमें कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके युवाओं के साथ-साथ कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। वहीं मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश कांग्रेस 31 जनवरी से 7 फरवरी तक सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली बिलों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास उपाध्याय ने CM को खून से लिखी चिट्ठी

भोपाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: CM हाउस घेराव से पहले कार्यकर्ताओं का अदिवासी नृत्य

कांग्रेस का चक्काजाम :

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी कांग्रेस सड़क पर उतरने वाली है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में धान ख़रीदी को लेकर किसानों को हो रही परेशानी को लेकर तथा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर 30 जनवरी को प्रदेश, जिला और ब्लॉक में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी है, लेकिन 10 दिन पहले से ही टोकन जारी करना बंद कर दिया है।

जिन किसानों को टोकन जारी हुआ है उनका धान भी नहीं खरीदा जा रहा है, हर संग्रहण केंद्र में उठाव नहीं होने से तौलाई की समस्या बनी हुई है, कई किसानों के तो एक बार भी टोकन नहीं कटे हैं।

ऐसे में अब धान बेचने के लिए किसानों के पास महज 3 दिन ही बचे हैं और इस सरकार की दुर्भावना के चलते किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभावित किसानों के साथ उनकी मांगों के समर्थन में आगामी 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में चक्का जाम करके इस किसान विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

शराब घोटाला पर सियासी तूफान, बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे पर बैठे भूपेश, 33 जिलों में कांग्रेस का चक्काजाम

खैरागढ़-डोंगरगढ़ सड़क 8 साल से खस्ताहाल, पहले बीजेपी और अब कांग्रेस का चक्काजाम

अडानी पर निशाना :

हाल ही में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ का दौर किया। अडानी ने कोरबा, रायगढ़ और रायखेड़ा के पॉवर प्लांट विस्तार का जायजा लिया।

अडानी के दौरे पर पूर्व मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णुदेव का एकमात्र उद्देश्य केवल यही है कि अडानी को क्या दिया जा सकता है।

मैंने पहले भी कहा था कि भाजपा को वोट देना मतलब अडानी को वोट देना है। विष्णु की कुर्सी तभी तक बची है, जब तक वे अडानी को संपत्ति सौंपते रहें।

Tags:
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • रायपुर
  • यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • मनरेगा
  • मनरेगा बचाओ संग्राम
  • युवा महा पंचायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती