PM मोदी की 4 रील पर 95 करोड़ व्यूज, BTS, IShowSpeed को छोड़ा पीछे

Manya Jain | Aug 01, 2026, 18:55 IST
Share
pm modi instagram reel world record view
pm modi instagram reel world record view

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम रील ने 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज हासिल कर BTS और IShowSpeed का रिकॉर्ड तोड़ा। पेपर लीक पर उनके 4 वीडियो को अब तक 95 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम रील ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
  • 23 जुलाई की वीडियो को 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज मिले।
  • इसने BTS और IShowSpeed के 300 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
  • इसके बाद पीएम मोदी ने 9 दिनों में कुल 4 वीडियो पोस्ट किए
  • इन वीडियो को मिलाकर अब तक 95 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर व्यूज का महारिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार देर रात पोस्ट किए गए इस रील ने महज 24 घंटे में 306 मिलियन यानी 30.6 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर लिए।

इससे पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंस्टाग्राम रील का रिकॉर्ड अमेरिकी स्ट्रीमर IShowSpeed और के-पॉप बैंड BTS के नाम था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान IShowSpeed ने BTS के सभी सात सदस्यों से मुलाकात की थी। उस पल का वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल हुआ था और 24 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ व्यूज तक पहुंच गया था। अब पीएम मोदी के रील ने इस आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान बना दिया।

पेपर लीक पर लगातार 4 वीडियो मैसेज

पीएम मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर 9 दिनों के भीतर 4 वीडियो मैसेज पोस्ट किए। पहला वीडियो 23 जुलाई की रात 11:52 बजे आया। इसमें उन्होंने कहा कि पेपर लीक छात्रों और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

दूसरा वीडियो अगले ही दिन यानी 24 जुलाई रात 11:05 बजे पोस्ट हुआ। इसमें उन्होंने पहले वीडियो पर युवाओं की प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए धन्यवाद दिया। यह वीडियो खासतौर पर जेन-जी यूजर्स से जुड़ने के लिए पोस्ट किया गया था।

तीसरा वीडियो 26 जुलाई शाम 7 बजे आया। इसमें छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदमों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रस्तावित कानून और आगे की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया।

चौथा और आखिरी वीडियो 30 जुलाई रात 10:40 बजे पोस्ट हुआ। इसमें कहा गया कि पेपर लीक से बच्चों के भविष्य पर संकट पैदा हो रहा है। सभी राज्यों और केंद्र में शिक्षा पद्धति में सुधार को अनिवार्य बताया गया।

चारों वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

इन चारों वीडियो को मिलाकर अब तक 95 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा 1 अगस्त सुबह 10 बजे तक का है। पहले वीडियो को सबसे ज्यादा 41 करोड़ व्यूज मिले। दूसरे वीडियो को 28.5 करोड़, तीसरे को 18.5 करोड़ और चौथे वीडियो को 9.1 करोड़ व्यूज मिले हैं।

मोदी की बढ़ती डिजिटल पहुंच

एक तरफ जहां BTS की दीवानगी पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोलती है, वहीं दूसरी तरफ IShowSpeed मौजूदा दौर के सबसे बड़े इंटरनेट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। ऐसे में पीएम मोदी का यह रिकॉर्ड उनकी वैश्विक पहुंच को दिखाता है। किसी भी राजनेता के लिए 24 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल करना असामान्य है। यह डिजिटल युग में जन-जन तक पहुंच बनाने का एक बड़ा उदाहरण बन गया है।

FAQ

  1. पीएम मोदी के रील ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
    पीएम मोदी के इंस्टाग्राम रील ने 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज हासिल किए। इसने BTS और IShowSpeed के 300 मिलियन व्यूज के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह अब तक का सबसे तेज व्यूज रिकॉर्ड है।
  2. पीएम मोदी ने पेपर लीक पर कितने वीडियो पोस्ट किए?
    पीएम मोदी ने 9 दिनों में पेपर लीक के मुद्दे पर 4 वीडियो मैसेज पोस्ट किए। यह सिलसिला 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चला। हर वीडियो में अलग पहलुओं पर बात की गई।
  3. चारों वीडियो को कुल कितने व्यूज मिले?
    1 अगस्त सुबह 10 बजे तक चारों वीडियो को मिलाकर 95 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पहले वीडियो को सबसे ज्यादा 41 करोड़ व्यूज मिले हैं। बाकी तीन वीडियो को भी करोड़ों व्यूज मिले।
ये भी पढ़ें...

पीएम मोदी का नया वीडियो- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाने की घोषणा

टूटी झोपड़ी और हाथ में संविधान... मिलिए जंतर- मंतर पर वायरल हुए मोहम्मद इरफान से

जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, CJP की सभी मांगें मंजूर

दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पथराव, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • इंस्टाग्राम
  • दिल्ली जंतर-मंतर
  • पेपर लीक
  • धर्मेंद्र प्रधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज