मन की बात में बोले पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे, जानें और किस-किस मुद्दे पर की चर्चा
Aman Vaishnav | Sept 27, 2026, 12:54 IST
पीएम मोदी की मन की बात
आज 27 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति पर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम पीएम मोदी की मन की बात के 138वें एपिसोड में देशवासियों से कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का विशेष रूप से जिक्र किया।
पीएम ने बताया कि उस समय भारतीय सेना ने एलओसी पार करके पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द झेला है, और सर्जिकल स्ट्राइक उसी दर्द का एक निर्णायक और ठोस जवाब थी।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है।कोई भी आतंकवादी भारत पर हमला करने की जुर्रत करेगा, तो उसे उसी की भाषा में करारा जवाब मिलेगा।
पीएम ने याद दिलाया कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पीएम ने साल 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई हमले के दिन को भी याद किया।
जनगणना: पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसके लिए अपना समय जरूर निकालें। अब मोबाइल से ही अपनी और अपने पूरे परिवार की जानकारी खुद दर्ज करने की आसान सुविधा मिल गई है।
नशा मुक्ति अभियान: पीएम ने मेरा भारत पहल के तहत युवाओं ने एंथम, स्लोगन राइटिंग और नुक्कड़ नाटकों से नशा मुक्ति का संदेश दिया है। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में 100 शहरों में स्वास्थ्य जांच और ध्यान शिविर भी लगाए जाएंगे।
वन्यजीव संरक्षण: इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि असम में चलाए गए खास संरक्षण कार्यक्रम से पिग्मी हॉग की संख्या बढ़कर 190 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य में अवैध कब्जे हटने से हाथियों के झुंड फिर से दिखने लगे हैं।
पीएम मोदी ने देशवासियों को याद दिलाया कि जनगणना में भाग लेना हम सभी का एक बड़ा राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 अगस्त को भी इसके लिए समय निकालने का अनुरोध किया था।
अब इसके लिए किसी दफ्तर जाने या लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए आसान सुविधा दी है। इससे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से ही अपनी और अपने पूरे परिवार की जानकारी आसानी से खुद दर्ज करा सकता है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (pm modi man ki baat) कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में भारतीय इतिहास और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर बात की थी।
पीएम मोदी ने युवाओं से bharatrajya.com वेबसाइट देखने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद का एक साल चुन सकता है। इसके बाद उसे यह जानकारी मिल सकती है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था।
बता दें कि इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाया है। पीएम मोदी ने उनकी इस कोशिश की तारीफ की है।
पीएम मोदी ने कहा था कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए ही फायदेमंद नहीं होगी बल्कि इससे इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।
मन की बात में PM मोदी का युवाओं को संदेश, इतिहास जानने के लिए बताई ये वेबसाइट
पीएम की मन की बात में सीधी का किया जिक्र, हर घर तिरंगा अभियान का किया आह्वान
मन की बात में गूंजा MP का राजगढ़: कचरे से कंचन बनाने वाली महिलाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी
3 अक्टूबर को एमपी आ सकते हैं अमित शाह, भोपाल में जुटेंगे 4 राज्यों के मंत्री और पशुपालक
पीएम ने बताया कि उस समय भारतीय सेना ने एलओसी पार करके पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द झेला है, और सर्जिकल स्ट्राइक उसी दर्द का एक निर्णायक और ठोस जवाब थी।
आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति
पीएम ने याद दिलाया कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही पीएम ने साल 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई हमले के दिन को भी याद किया।
138वें एपिसोड के अन्य बिंदु
नशा मुक्ति अभियान: पीएम ने मेरा भारत पहल के तहत युवाओं ने एंथम, स्लोगन राइटिंग और नुक्कड़ नाटकों से नशा मुक्ति का संदेश दिया है। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में 100 शहरों में स्वास्थ्य जांच और ध्यान शिविर भी लगाए जाएंगे।
वन्यजीव संरक्षण: इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि असम में चलाए गए खास संरक्षण कार्यक्रम से पिग्मी हॉग की संख्या बढ़कर 190 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य में अवैध कब्जे हटने से हाथियों के झुंड फिर से दिखने लगे हैं।
मोबाइल से भरें जनगणना की जानकारी
अब इसके लिए किसी दफ्तर जाने या लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए आसान सुविधा दी है। इससे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से ही अपनी और अपने पूरे परिवार की जानकारी आसानी से खुद दर्ज करा सकता है।
मन की बात का 137वां एपिसोड
पीएम मोदी ने युवाओं से bharatrajya.com वेबसाइट देखने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद का एक साल चुन सकता है। इसके बाद उसे यह जानकारी मिल सकती है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था।
मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाई वेबसाइट
पीएम मोदी ने कहा था कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए ही फायदेमंद नहीं होगी बल्कि इससे इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
पीएम की मन की बात में सीधी का किया जिक्र, हर घर तिरंगा अभियान का किया आह्वान
मन की बात में गूंजा MP का राजगढ़: कचरे से कंचन बनाने वाली महिलाओं के मुरीद हुए पीएम मोदी
3 अक्टूबर को एमपी आ सकते हैं अमित शाह, भोपाल में जुटेंगे 4 राज्यों के मंत्री और पशुपालक
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
By Mukesh Sharma
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
By Jitendra Shrivastava