नितिन की नवीन टीम से मिले पीएम मोदी, बोले-नए विचारों से मजबूत होगी पार्टी
Sandeep Kumar | Updated:
पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली में बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम से मिले। नितिन नबीन ने पीएम का स्वागत किया। यह नवीन की नई टीम के साथ मोदी की पहली मुलाकात थी।
समझें क्या है पूरा मामला
नितिन नवीन ने फूल देकर पीएम का स्वागत किया।
मोदी ने संगठन बैठक को नए विचारों का जरिया बताया।
रविवार को बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक होगी।
पार्टी युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के नए पदाधिकारियों से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पीएम ने इसे नए विचारों का अच्छा मौका बताया। रविवार को नवीन एक और बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे।
पीएम बोले, नए विचारों का मौका है बैठक
Organisational meetings are all about new ideas and perspectives aimed at strengthening the Party and deepening connect with the people.
Great interaction with fellow Party colleagues and the new organisational team!@BJP4India pic.twitter.com/Nq0gC6BoSu
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें पार्टी को मजबूत बनाने और जनता से जुड़ाव गहरा करने के लिए नए विचारों और नजरियों का मौका होती हैं।
युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी
इस बैठक के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों की नई पारी की औपचारिक शुरुआत हुई है। पार्टी युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए कई नए कार्यक्रम तैयार कर रही है।
रविवार को होगी बड़ी समीक्षा बैठक
बैठक में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य चुनावी राज्यों में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा पार्टी के मौजूदा कार्यक्रमों और संगठन के अन्य मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।
आज भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
असंख्या कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और अनुशासन के बल पर ही आज संगठन इस ऊँचाई पर पहुँचा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने हेतु भाजपा के… pic.twitter.com/ZLFGt0QIjh
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 22, 2026
पदाधिकारियों को मिले कई अहम निर्देश
इसके अलावा बैठक में नेशन फर्स्ट की भावना से काम करने का मंत्र दिया गया। विचारधारा से जुड़े रहते हुए संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर खास फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुशासन और संयम पर विशेष जोर
पार्टी नेताओं से कहा गया है कि राजनीतिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और प्रभावी तरीके से जवाब दिया जाए। यह पूरी कवायद बीजेपी की नई टीम को संगठनात्मक और व्यावहारिक दोनों स्तर पर तैयार करने के मकसद से की जा रही है।
ये भी पढ़ें...
ओडिशा तट के पास हादसा, मालवाहक जहाज डूबा, 24 क्रू मेंबर थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
36 देशों के सर्वे में भारत की छवि पर बड़ा खुलासा, देखें प्यू सर्वे की रिपोर्ट
जंतर-मंतर की गूंज MP तक, Gen-Z को लेकर सत्ता-विपक्ष में खलबली
रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस
By Umeshwari Baghel
RUHS के एनाटॉमी रिजल्ट में 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, जार्ड ने कॉपी जांच पर उठाए सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं
By Amresh Kushwaha
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन
By Arun Tiwari
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
बुर्ज खलीफा में फ्लैट, दुबई में आलीशान विला और 200 करोड़ की शादी, सौरभ चंद्राकर की 3500 करोड़ की संपत्तियों पर ED का शिकंजा
By Arun Tiwari
बर्ड फ्लू से लड़ने का हथियार देगा मध्य प्रदेश, भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन
By Sandeep Kumar