वडोदरा में पीएम मोदी का कर्नल सोफिया के परिवार ने किया स्वागत
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 26, 2025, 18:09 IST
Modi road show in Vadodra
पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान सोमवार को वडोदरा पहुंचे। पीएम के स्वागत में एयरफोर्स स्टेशन तक करीब 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान सोमवार को वडोदरा पहुंचे। पीएम (PM) के स्वागत में एयरफोर्स स्टेशन तक करीब 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने उनका अभिवादन किया और पुष्पवर्षा की। प्रधानमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजनों ने पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा की। उनकी जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने भावुक शब्दों में कहा, "सोफिया अब सिर्फ मेरी बहन नहीं, देश की बहन है। पीएम मोदी से मिलकर गर्व हुआ। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है।"
उनके भाई संजय कुरैशी ने कहा- यह हमारे परिवार के लिए गर्व का पल था। पहली बार हमने प्रधानमंत्री को इतने पास से देखा। मेरी बहन जैसी महिलाएं आज देश की रक्षा कर रही हैं, यह हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।
ये भी पढ़ें:
इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा
एक सरकारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी गुजरात में दाहोद, भुज और गांधीनगर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 82,950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें रेलवे, रक्षा, परिवहन, और बुनियादी ढांचा से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।
इस दौरान एक विवाद भी सामने आया जब एक कॉलेज प्रोफेसर ने कर्नल सोफिया कुरैशी और उनकी सहयोगी अधिकारी व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्थानीय प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कदम महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
सोफिया की बहन ने पीएम मोदी को बताया 'प्रेरणा स्रोत'
गर्व का पल था
ये भी पढ़ें:
इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा
82,950 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रोफेसर गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari