संसद सत्र : राहुल के वार को अखिलेश देंगे धार, पीएम करेंगे पलटवार

Shreya Nakade | Jul 02, 2024, 10:23 IST
Share
लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण
लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण

संसद के मानसून सत्र में आज पीएम मोदी भाषण देंगे। वे कल राहुल गांधी द्वारा लगाए गंभीर आरोपों का सदन में उत्तर देंगे। वहीं इससे पहले अखिलेश यादव भी संसद में तीखे सवाल उठाएंगे...

लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही चर्चा का जवाब देंगे। कल राहुल गांधी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर 90 मिनट का भाषण दिया। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रहे धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लेंगे।

राहुल ने उठाए ये मुद्दे

अपने 90 मिनट के भाषण में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान, अग्निवीर, मणिपुर, अडानी-अंबानी, नीट, अयोध्या, हिंदू जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय संविधान के नारे से की। भाषण के दौरान उन्होंने भगवान शिव और गुरु नानक देव की तस्वीर भी दिखाई।

ये खबर भी पढ़िए...

राहुल गांधी ने हिंदुओं पर क्या कहा कि सदन में खड़ा हो गया हंगामा

राहुल को अखिलेश का साथ

संसद में आज राहुल गांधी को सरकार घेरने में अखिलेश यादव का साथ मिलेगा। आज सपा प्रमुख भी धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा- "अग्निवीर (योजना), ओपीएस और किसानों के मुद्दे कायम हैं। सरकार भले ही नई हो, लेकिन मुद्दे पुराने हैं... यह भाजपा की रणनीति है।"

ये खबर भी पढ़िए...

विधानसभा मानसून सत्र : नर्सिंग घोटाले पर हंगामा, कार्रवाई कल तक स्थगित

राहुल-मोदी की जुबानी जंग

सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष के बीच जुबानी जंग कल राहुल गांधी के भाषण के साथ शुरू हो गई थी। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा- पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इसके जवाब में राहुल बोले- नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...

संसद भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी भी शामिल

जवाब देंगे पीएम

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव चल रहा है। इस पर आज पीएम मोदी अपना जवाब देंगे। सदन में सभी के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के बाद अंत में पीएम मोदी सभी सवालों का जवाब देंगे। राहुल गांधी के तीखे हमलों के बाद देखना होगा कि पीएम इसका क्या जवाब देते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

MP Vidhan Sabha : मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट कल, ये होगा खास

Tags:
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी
  • अखिलेश यादव
  • संसद सत्र
  • धन्यवाद प्रस्ताव
  • राष्ट्रपति का अभिभाषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई