PM Narendra Modi ने यूपी में क्यों लिया एमपी सीएम मोहन यादव का नाम?

Jitendra Shrivastava | May 05, 2024, 19:47 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

पीएम मोदी ने I.N.D.I.A अलायंस पर हमला बोला और कहा कि मोदी और योगी आपके बच्चों के लिए खप रहे हैं और ये गठबंधन वाले अपने बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। मोदी की आलोचना करते-करते यह भगवान की भी आलोचना करने लगे हैं...

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटावा में चुनावी जनसभा थी। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी (PM Narendra Modi) ने सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को भी याद किया। मोदी ने कहा कि संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह ने कहा था कि मोदी दोबारा जीत कर आ रहे हैं और मोदी आया भी। अब उनके छोटे भाई भी बीजेपी को जिताने की बात कर रहे हैं, आखिर दिल की बात जुबान पर आ ही गई।

शाही परिवार की कुप्रथा को चायवाले ने तोड़ दिया


पीएम मोदी ने I.N.D.I.A अलायंस पर हमला बोला और कहा कि मोदी और योगी आपके बच्चों के लिए खप रहे हैं, हमारे तो कोई बच्चे नहीं है लेकिन हम आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं और ये गठबंधन अपने बच्चों के लिए लड़ रहा है. भारत 1,000 साल के लिए सश​क्त हो, मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है तो कोई अमेठी-रायबरेली को अपनी जागीर मानता है, लेकिन मोदी की विरासत-गरीब का पक्का घर है। शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बने, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दिया है। पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था, लेकिन इस बार पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने के खुश हुआ, लेकिन इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया।

ओबीसी का आरक्षण छीनकर उसे धर्म में बांट दिया


प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि 75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे, तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। इन्होंने कर्नाटक में रातों-रात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं।

बीजेपी में आम कार्यकर्त्ता भी सीएम बन सकता है


प्रधानमंत्री ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी को परिवार के बाहर कोई यादव नहीं मिला, वहीं एमपी सीएम मोहन यादव का नाम लेते हुए कहा और हमने मोहन यादव को सीएम बनाया, यह बीजेपी है जहां आम कार्यकर्त्ता भी सीएम बन सकता है। मैंने द्वारका में पूजा की, लेकिन कांग्रेस के शहजादे को उससे भी परेशानी हैं। मैं यहां के सपाइयों से पूछना चाहता हूं कि आप तो यदुवंशी हैं और आप शहजादे को उसके इस बयान के लिए समझा नहीं पाए। मोदी की आलोचना करते-करते यह भगवान की भी आलोचना करने लगे हैं।

सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट


उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो। इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था, देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • अखिलेश यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • मोदी की इटावा में चुनावी जनसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं