चुनाव के समय अयोध्या में रोड शो करने वाले पहले पीएम नरेंद्र मोदी
Marut raj | May 05, 2024, 23:38 IST
PM Narendra Modi road show Ayodhya elections द सूत्र
लोकसभा चुनाव में रोड शो के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रोड शो से पहले रामलला के दर्शन किए। पीएम के दौरे को देखते हुए 2 घंटे के लिए मंदिर आम लोगों के लिए बंद किया गया था।
नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने रविवार को अयोध्या में रोड शो के पहले रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो 1 घंटा 10 मिनट तक चला। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्या बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर वोट की अपील की।
खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे।22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा था।
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में शाम 5 बजे से 2 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था। मंदिर के गर्भ गृह और मंडप को फूलों से सजाया गया था।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दौरा
खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे।22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा था।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 2 घंटे बंद
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में शाम 5 बजे से 2 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था। मंदिर के गर्भ गृह और मंडप को फूलों से सजाया गया था।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman