PM मोदी आज किसानों को देंगे खास तोहफा, बढ़िया उपज देने वाली फसलों की 109 किस्में करेंगे लॉन्च
Pratibha ranaa | Aug 11, 2024, 09:44 IST
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi ) आज उच्च उपज वाली फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ( PMNarendra Modi )आज ( 11 अगस्त ) को किसानों को बड़ी सौगात देंगे। पीएम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( Indian Agricultural Research Institute ) में आयोजित कार्यक्रम में 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त फसलों की किस्में लॉन्च करेंगे। इसके अलावा पीएम किसानों से बातचीत भी करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...IAS Transfers : विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें
पीएम मोदी 61 फसलों की 109 किस्में लॉन्च करेंगे। इसमें 34 फील्ड क्रॉप्स और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। किस्मों में खेत की फसलों में बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर समेत कई अनाज के बीज लॉन्च किए जाएंगे। बात की जाएं बागवानी फसलों की तो इसमें फल, सब्जियां, बागानों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की कई किस्में लॉन्च होंगी।
इसकी जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने बताया था कि मोदी रविवार को सुबह 11 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ( ICAR) द्वारा विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए विकसित किए गए 109 बीजों की किस्मों को जारी करेंगे। आगे उन्होंने कहा है कि बीजों को रिलीज करने का कोई बड़ा फंक्शन नहीं होगा। पीएम ने फैसला लिया है कि वह खेत में ही जाकर फसलों को रिलीज करेंगे, किसानों से चर्चा करेंगे।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए...IAS Transfers : विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें
61 फसलों की 109 किस्में
शिवराज सिंह ने दी थी जानकारी
हमारे वैज्ञानिकों ने अनुसंधान करके फसलों की 109 जैव-संवर्धित एवं जलवायु अनुकूल नई किस्में तैयार की हैं।
अत्यंत प्रसन्नता है कि कल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी फसलों की इन किस्मों को किसान भाइयों के लिए जारी करेंगे। pic.twitter.com/3GggIPgQad
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 10, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari