दिल्ली में 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, उपराज्यपाल ने भेजा प्रस्ताव
Sandeep Kumar | Sept 18, 2024, 17:08 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-18T161454.638
दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली में ( AAP ) सरकार बनने जा रही है। बताया जा रहा आगामी 21 सितंबर को आतिशी मुख्यमंत्री ( Atishi Chief Minister ) पद की शपथ ले सकती हैं।
दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ( AAP coordinator Arvind Kejriwal ) के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (LG ) वीके सक्सेना ने आतिशी की नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र राष्ट्रपति ( President ) को भेज दिया है।
दरअसल आतिशी की ओर से मुख्यमंत्री पद (Chief Minister post ) की शपथग्रहण के लिए कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की गई थी। इसलिए एलजी ने 21 सितंबर शपथ की तारीख प्रस्तावित की है। आतिशी की ओर से कहा गया कि फिलहाल कैबिनेट मंत्रियों ( cabinet ministers ) की लिस्ट नहीं सौंपी जाएगी। इसका मतलब है कि आतिशी अकेले ही शपथ लेंगी। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया जा सकता है।
आतिशी को सरकार के कामकाज में बदलाव और तेजी लाने के लिए जमीन पर उतरना होगा। दरअसल अरविंद केजरीवाल के पांच महीने जेल में रहने के कारण AAP सरकार का काम-काज काफी प्रभावित हुआ है। जिससे नए सीएम बनने जा रही आतिशी के कई तरह की चुनौतियां हो सकती है।
मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान इन मुद्दों समेत और भी बहुत चुनौतियों से निपटना होगा। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ( Chief Minister Mahila Samman Yojana ) को लागू करना है। इस योजना के तहत दिल्ली में 18 साल के ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की राशि मिलनी है।
आतिशी के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य एलजी ऑफिस ( lg office ) के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार (Delhi government ) के कल्याण और विकास संबंधी कार्यों के लिए एलजी की मंजूरी जरूरी होगी। नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के साथ आने वाले हफ्तों में मोहल्ला क्लीनिक ( Mohalla Clinic ) और प्रीमियम बसों जैसी परियोजनाओं और योजनाओं का शुभारंभ, स्कूलों और फ्लाईओवरों का उद्घाटन, समेत कई नए इनिशिएटिव (Initiative ) देखने को मिल सकते हैं।
एलजी ने तय की 21 सितंबर की तारीख
आतिशी के सामने होगी ये चुनौती
नए सीएम के सामने ये भी हो सकती है चुनौती
एलजी ऑफिस से अच्छे संबंध रखना सबसे बड़ी चुनौती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari