पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्ड भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी, मुंबई में ऐसे खुला राज
Raj Singh | Sept 27, 2024, 13:35 IST
the sootr
मुंबई पुलिस ने पोर्न इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रिया बर्ड को गिरफ्तार कर लिया है। ये अवैध रूप से भारत में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पोर्न इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रिया बर्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इंडियन पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्ड और बन्ना शेख के नाम से फेमस है। रिया बर्ड के बारे में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। पोर्न एक्ट्रेस फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने पूरे परिवार के साथ भारत में रह रही थी। जब इस बात का पता चला तो पुलिस ने उसे मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया।
हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्ड और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिया बर्डे बांग्लादेशी है। उसके पास फर्जी इंडियन पासपोर्ट है। साथ ही उनके घर में पूरे परिवार के दस्तावेज भी फर्जी हैं।
ये भी खबर पढ़िए... नहाते वक्त बिकनी पहनना चाहती थी बेगम इसलिए दुबई के शेख ने खरीद लिया करोड़ों का आइलैंड
रिया के अलावा शिकायत में उनकी मां अंजलि बर्ड (रूबी शेख), पिता अरविंद बर्ड, भाई रवींद्र बर्ड (रियाज शेख) और बहन रितु (मोनी शेख) का भी नाम है। पोर्न स्टार के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं, जबकि पुलिस रिया के भाई-बहनों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि फर्जी पासपोर्ट मामले से पहले रिया बर्ड को प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि पोर्न स्टार रिया कई प्रोडक्शन हाउसेस से जुड़ी हुई हैं, जो पोर्न कंटेंट बनाते हैं।
इंडियन पासपोर्ट बनवा रखा है
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस ने बताया कि रिया बर्डे की मां बांग्लादेशी है। वह अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ अवैध तरीके से भारत आई थी और यहीं बस गई। कुछ साल पहले उन्होंने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी, जो खुद को पश्चिम बंगाल का बता रहा था। बाद में उसकी मदद से उन्होंने अपने और बच्चों के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। रिया के पास खुद को भारतीय साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र से लेकर पासपोर्ट तक कई फर्जी दस्तावेज हैं। दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब रिया बर्ड के एक करीबी दोस्त ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसका नाम प्रशांत मिश्रा है। मिश्रा ने बताया कि रिया भारतीय नहीं, बल्कि बांग्लादेशी है।
पोर्न स्टार के पूरे परिवार पर केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr