रुद्रप्रयाग के गांवों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के साइन बोर्ड लगे, पुलिस ने शुरू की जांच
Dolly patil | Sept 09, 2024, 08:57 IST
ग्राम सभाओं के बाहर बोर्ड लगाया गया था जिसमें लिखा था कि गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों और फेरी वालों का गांव में व्यापार करना और फेरी लगाना वर्जित है।
ग्राम सभाओं के बाहर बोर्ड लगाया गया था जिसमें लिखा था कि गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों और फेरी वालों का गांव में व्यापार करना और फेरी लगाना वर्जित है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल रुद्रप्रयाग के कई गांवों में गैर हिंदुओं और रोहिंग्याओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए है। प्रतिबंध लगाने वाले साइन बोर्ड (sign board )के सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने जांच शुरू की है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभाओं के बाहर बोर्ड लगाया गया था जिसमें लिखा था कि गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों और फेरी वालों का गांव में व्यापार करना और फेरी लगाना वर्जित है। इसी के साथ आगे लिखा हुआ था कि अगर गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों गांव में कहीं भी मिलते हैं तो दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को कई गांवों में ऐसे बोर्ड लगाए जाने का पता लगाने का आदेश दिया है। हालांकि रुद्रप्रयाग के सर्कल अधिकारी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने कई साइनबोर्ड हटा दिए और उन्हें लगाने वालों की पहचान करना भी शुरू कर दिया है।
मयकांडा और शेरसी के अलावा, त्रियुगीनारायण, न्यालसू, बडासू, जामू, रविग्राम, अरिया, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे गांवों में भी ऐसे बोर्ड लगाए गए थे। इसी के साथ गुप्तकाशी पुलिस थाना प्रभारी राकेंदर कठैत ने कहा कि उन्होंने बोर्ड हटाने के लिए इन गांवों में टीमें भेजीं। शनिवार यानी 7 सितंबर तक अधिकांश बोर्ड हटा दिए गए थे। हमने निवासियों को सूचित किया कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध लगे तो वे पुलिस को सूचित कर दें।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
साइन बोर्ड पर लिखा था
पुलिस ने हटाए बोर्ड
कई गांव में लगे थे बोर्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari