PPF Scheme : 5 हजार इन्वेस्टमेंट पर दमदार रिटर्न और टैक्स बेनिफिट, जानिए पूरी कैलकुलेशन
Deeksha Nandini Mehra | Jul 01, 2024, 10:44 IST
PPF Scheme
PPF में निवेशक सिर्फ 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस स्कीम 5 हजार के इन्वेस्टमेंट पर दमदार रिटर्न के साथ टैक्स बेनिफिट भी मिलेंगे।
PPF Scheme : हर व्यक्ति अपनी सैलरी से भविष्य के लिए सेविंग्स करता है। कोई शादी के लिए तो कोई अपने रिटायरमेंट के बाद आर्थिक समस्या न झेलना पड़े, इसलिए सेविंग करता है। अगर आप भी मोटा फंड इकठ्ठा करना चाहते हैं, तो पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। इसमें पांच हजार के इन्वेस्टमेंट पर दमदार रिटर्न के साथ आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलेंगे। यहां जानिए इसकी पूरी कैलकुलेशन...।
PPF में निवेशक सिर्फ 500 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है। मैच्योरिटी के बाद भी इन्वेस्टमेंट जारी रखना हैं, तो PPF अकाउंट को 5 साल के लिए आगे बढ़ाने की सुविधा है। इसके लिए मैच्योरिटी पूरी होने से एक साल पहले आवेदन करना होगा।
इस स्कीम में निवेश पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। 5000 रुपए प्रति महीने जमा करने पर सालभर में पीपीएफ अकाउंट में 60,000 रुपए जमा होंगे और 15 साल में कुल जमा रकम 9,00,000 रुपए हो जाएगी। जमा की गई राशि पर तय ब्याज दर के हिसाब से इंटरेस्ट 7,27,284 रुपए बनेगा। फंड मैच्योर होने तक जमा फंड 16,27,284 रुपये होगा।
पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) में इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। इसमें जबरदस्त ब्याज के साथ ही जमा पर सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है। इसमें निवेश करने पर जो रिटर्न मिलेगा वो टैक्स फ्री होता है। इस स्कीम में कंपाउंट इंटरेस्ट का बेनेफिट भी मिलता है। इसके साथ ही इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत PPF में निवेश पर टैक्स में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
ये खबर पढ़िए ...Commercial gas cylinder : 31 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने होंगे दाम
पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस समेत देश के लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आप नाबालिग बच्चों के नाम से पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक अभिभावक होना अनिवार्य है। बच्चे के खाते से होने वाली कमाई को अभिभावक की आय में जोड़ा जाता है।
अगर निवेशक PPF खाते में जमा राशि को प्री-मैच्योर अवधि में भी निकाल सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में इस पर चार्ज कटता है। कुल डिपॉजिट पर ब्याज का 1% काटकर रकम वापस दी जाती है।
ये खबर पढ़िए ...New Rules July : मोबाइल रिचार्ज से लेकर मोबाइल नंबर पोर्टिंग तक, आज से कई बड़े बदलाव, आज ही फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम
निवेशक अगर PPF अकाउंट को मैच्योरिटी से पहले बंद कराना चाहते हैं तो ये परमीशन 5 साल बाद मिल सकती है। प्री-क्लोजर के लिए निवेशक के पास ठोस वजह होनी चाहिए। सरकार स्कीम में 5 साल पूरा होने से पहले निवेशक केवल PPF loan ले सकते हैं यानी इस खाते को बंद नहीं करवा सकते।
हर साल कर सकते हैं इतना निवेश
5000 रुपए निवेश पर इतना लाभ
सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स बेनेफिट्स
ये खबर पढ़िए ...Commercial gas cylinder : 31 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने होंगे दाम
कहां खुलवाएं खाता
मैच्योरिटी से पहले निकाल सकते हैं पैसे
ये खबर पढ़िए ...New Rules July : मोबाइल रिचार्ज से लेकर मोबाइल नंबर पोर्टिंग तक, आज से कई बड़े बदलाव, आज ही फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम
प्री-मैच्योर क्लोजर का नियम
प्री-मैच्योर क्लोजर की शर्तें
- निवेशक या जीवनसाथी को या आश्रित बच्चों को कोई जानलेवा बीमारी हो। इसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत हो। ऐसी स्थिति में खातें को 15 साल से पहले बंद कराया जा सकता है।
- खुद की हाई एजुकेशन या बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए पैसों की जरूरत हो।
- अकाउंटहोल्डर की निवासी स्थिति में परिवर्तन यानी NRI बन जाने के मामले में।
- खाताधारक के निधन की स्थिति में भी मैच्योरिटी से पहले खाते को बंद कराया जा सकता है। इस स्थिति में 5 साल का नियम लागू नहीं होता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman