Commercial gas cylinder : 31 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने होंगे दाम

Sandeep Kumar | Jul 01, 2024, 09:29 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-01T091103.285
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-01T091103.285

आज यानी 1 जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर आज से 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई कटौती नहीं हुई है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( Commercial gas cylinder ) के दामों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर ( commercial lpg gas cylinder ) की कीमत आज से 31 रुपए तक कम हो गई है। दिल्ली में अब कामर्शियल सिलेंडर 1676 की बजाय 1646 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑनलाइन परमिशन लेकर बना सकेंगे 2000 स्क्वायर वर्ग फीट तक का मकान

एमपी के प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

  1. भोपाल- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर( 19KG )1651 रुपए ( - 30 रुपए 50 पैसे कम )
  2. इंदौर- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर( 19KG )1753 रुपए (- 31 रुपए कम )
  3. जबलपुर- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर( 19KG )1864 रुपए (- 30 रुपए 50 पैसे कम )
  4. ग्वालियर- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर( 19KG )1873 रुपए (-31.50 रुपए 50 पैसे )

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार 9 मार्च, 2024 को बदलाव किया गया था और रेट में 100 रुपये की कटौती की गई थी। दिल्ली में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए है। 1 जून 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1103 रुपए थी। कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को इसमें 200 रुपए की बड़ी कटौती का ऐलान किया और तब दाम घटकर 903 रुपए हो गया। इसके बाद फिर 9 मार्च 2024 को कंपनियों ने इसकी कीमत में 100 रुपये की कटौती कर दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...आज से शुरू हो रहा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, विस अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 1 जून को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • commercial lpg gas cylinder
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • Commercial gas cylinder
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि