प्रयागराज महाकुंभ : ट्रेनों के अंदर भी मिलेंगे बस की तरह टिकट, भारतीय रेलवे ने की बड़ी तैयारी
Sandeep Kumar | Oct 04, 2024, 18:31 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-04T180351.394
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में लगने वाले विशाल मेले को लेकर भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान ट्रेनों के अंदर ही टिकट उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा...
प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान रेल प्रशासन ( Railway Administration ) इस बार एक विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। रोडवेज बसों की तर्ज पर अब ट्रेनों के अंदर ही चेकिंग स्टाफ यात्रियों को अनारक्षित टिकट ( Unreserved Ticket ) उपलब्ध करा देगा। इसका फायदा यह रहेगा कि उन्हें स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगी। मेले के दौरान इस बार देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसमें से अधिकांश का ट्रेनों के माध्यम से आवागमन होना है। मेले के दौरान कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। स्नान पर्व के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तय किया है कि जनरल कोच या मेला स्पेशल में सफर करने वालों को ट्रेनों के अंदर ही टिकट उपलब्ध करवा दी जाएगी।
![mahakumbh_]()
प्रयागराज जंक्शन ( Prayagraj Junction ), नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी पर यात्रियों के लिए बनाए जा रहे यात्री आश्रयस्थल पर भी रेलवे का चेकिंग स्टाफ मोबाइल यूटीएस (mobile uts ) के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित टिकट मुहैया कराएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुताबिक इस व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। टिकट के लिए उन्हें लाइन में लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 ( Prayagraj Mahakumbh 2025 ) में रेलवे एक खास इंतजाम करने जा रहा है। यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लाइन ना लगानी पड़े इसके लिए मेला अवधि में जिन लोगों को प्रयागराज आना है उन्हें रिटर्न जनरल टिकट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही यात्री आने-जाने की 15 दिन पहले ही अपना टिकट ले सकते है। यह खास व्यवस्था महाकुंभ मेले के दौरान 9 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक प्रभावी रहेगी। बताया जा रहा है कि अनारक्षित रिटर्न टिकट निरस्त करवाने पर रिफंड की सुविधा रेलवे नहीं देगा।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़ने के लिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट धारकों के रास्ते एकदम अलग होंगे। पहली बार रेलवे यह व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत एक अलग यात्री आश्रय स्थल होगा, जिससे आरक्षित यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। आरक्षित टिकट वालों को विशेष परिस्थितियों में ऑफिसर्स रेस्ट हाउस से प्रवेश दिया गया। इससे नियमित ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों को बहुत परेशानी हुई। नियमित ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की शिकायत यह थी कि उन्हें समय पर प्रवेश नहीं मिल पाता। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार ट्रेन छूटने की स्थिति हो जाती थी, जिसके बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इसके लिए अलग से तैयारी की है।
mahakumbh_
यात्री आश्रय स्थल पर भी उपलब्ध होंगे टिकट
15 दिन पहले यात्री ले सकेंगे यात्री टिकट
आरक्षित टिकट वालों को मिलेगा अलग से प्रवेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari