राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा MP बीजेपी का ये अभियान, जेपी नड्डा ने की तारीफ

Madhav Singh | Oct 22, 2024, 10:06 IST
Share
profesional sadasyta mp
profesional sadasyta mp

'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' कार्यक्रम में प्रोफेशनल्स को भाजपा की सदस्यता से जोड़ने के लिऐ पूरे देश में कार्यक्रम चलाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र के इस अभियान को सराहा और इसे पूरे देश में चलाने को कहा।

मध्य प्रदेशभाजपा द्वारा चलाया गया 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' कार्यक्रम अब पूरे देश में चलेगा। सदस्यता अभियान में प्रोफेशनल्स को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। दिल्ली में सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव को लेकर बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र भाजपा के इस अभियान की तारीफ की और अन्य राज्यों को भी इसे फोलो करने को कहा।

उज्जैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे सीएम यादव

भाजपा ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में प्रोफेशनल्स के सम्मेलन आयोजित किए थे। बताया गया कि कार्यक्रम का स्वरूप अर्ध राजनीतिक था। इसमें प्रोफेशनल्स को भाजपा की विचारधारा से परिचित कराया गया। उज्जैन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे व भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा थे।

वीडी बोले- हरियाणा जैसे महाराष्ट्र-झारखंड और विजयपुर-बुधनी भी जीतेंगे

कहां कितने सदस्य बने?

भोपाल में हुए पहले कार्यक्रम में करीब 150 प्रोफेशनल्स ने भाजपा की सदस्यता ली। जबलपुर में 300 से ज्यादा, उज्जैन में 500 से ज्यादा और इंदौर में 1500 से ज्यादा प्रोफेशनल्स भाजपा के सदस्य बने। बताया गया कि इन प्रोफेशनल्स के प्रशिक्षण के लिए कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोफेशनल्स को राजनीति में आने का आ​ह्वान करने के आधार पर यह कार्यक्रम बनाया था।

टारगेट पूरा करने पर किया सम्मानित

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सदस्यता अभियान की सफलता पर संगठन की प्रशंसा की। डेढ़ करोड़ सदस्यता का टारगेट पूरा करने पर प्रदेश भाजपा के सदस्यता प्रभारी महासचिव भगवानदास सबनानी का सम्मान किया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आखिरी दिन, अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ा

भाजपा संगठन चुनाव 10 से

भाजपा के संगठन चुनाव की शुरुआत 10 नवंबर से शुरू होगी। 20 नवंबर तक सभी बूथों पर अध्यक्ष का चुनाव होगा। सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। बूथ अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय से जारी होगा। इसके बाद 21 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय होगा। बैठक में ग्वालियर के पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर मध्यप्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • BJP
  • MP BJP
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • प्रदेश अध्यक्ष
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • भाजपा संगठन चुनाव
  • आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज