ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई, UPSC ने दर्ज कराया केस

Deeksha Nandini Mehra | Updated:
Share
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई

UPSC ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। इससे पहले लोक सेवा आयोग (UPSC ) ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया था।

Case Filed Against Pooja Khedkar : ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। UPSC (Union Public Service Commission) ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इससे पहले यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया था। इस घटना ने प्रशासनिक सेवाओं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

ये खबर पढ़िए ...IAS Pooja Khedkar : रंगबाज मां हुई फरार , पिस्तौल लहराकर किसानों को धमकाया था

परीक्षा देने के लिए छुपाई असली पहचान

UPSC का कहना है कि पूजा फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा में शामिल हुई थी। पूजा ने परीक्षा देने के लिए अपनी असली पहचान छुपाई और फेक पहचान बताकर एग्जाम दिया था।

यूपीएससी ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के कदाचार की विस्तृत और गहन जांच की है।

ये खबर पढ़िए ...ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हलफनामे में मानसिक रूप से अक्षम बताया, मेडिकल टेस्ट के लिए 6 बार किया इनकार

UPSC ने दर्ज करवाई FIR

जांच में पता चला कि उसने परीक्षा नियमों के अनुसार अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर धोखाधड़ी की। इसलिए, यूपीएससी ने पुलिस अधिकारियों के पास एफआईआर दर्ज करके उनके खिलाफ आपराधिक मामला सहित कई कार्रवाई शुरू की और उनकी सिविल उम्मीदवारी को रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यूपीएससी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार यूपीएससी अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करता है। अपने संवैधानिक जनादेश का कड़ाई से पालन करता है बिना किसी समझौते के सभी परीक्षाओं सहित सभी प्रक्रियाओं का संचालन करता है।

ये खबर पढ़िए ...जान्हवी कपूर को हुई फूड पॉइजनिंग, हॉस्पिटल में एडमिट, फैन्स ने कहा- GET WELL SOON

विश्वास और विश्वसनीयता बरकरार रहे

यूपीएससी ने कहा कि उसने सभी परीक्षा प्रक्रियाओं की पवित्रता और अखंडता को पूरी तरह से निष्पक्षता और नियमों के सख्त पालन के साथ सुनिश्चित किया है। यूपीएससी ने जनता, विशेषकर उम्मीदवारों से विश्वास और विश्वसनीयता अर्जित की है आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से प्रतिबद्ध है कि इस तरह का विश्वास और विश्वसनीयता बरकरार रहे और इसमें कोई समझौता न हो।

bbc62f93-83b
bbc62f93-83b


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UPSC
  • ट्रेनी IAS पूजा खेडकर
  • Case Filed Against Pooja Khedkar
  • पूजा खेडकर के खिलाफ केस दर्ज
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच