खालिस्तान आतंकियों ने पंजाब सीएम भगवंत मान को दी धमकी, केमिकल पोलोनियम देने का दावा
Aman Vaishnav | Feb 17, 2026, 17:25 IST
punjab cm bhagwant mann threatened khalistan group
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित करने की बात कही है। साथ ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
खालिस्तानी समर्थक संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी ने पंजाब सीएम भगवंत मान को धमकी दी है। संगठन ने प्रशासन को एक ईमेल भेजकर कहा कि CM मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। वे बच गए तो उनका हाल पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा। सीएम भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने ईमेल की पुष्टि की है। उन्होंने ये भी बताया कि धमकी वाला ईमेल आया है। हम सबकुछ चेक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। साथ ही अस्पताल की पूरी जांच की जा चुकी है। सब कुछ सुरक्षित है। सीनियर अधिकारियों के आदेश तक पुलिस की टीम अस्पताल में तैनात रहेगी।
SP दिलप्रीत सिंह ने बताया कि मेल में धमाके का टाइम दोपहर 1:11 बजे दिया गया था। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सुबह साढ़े 7 बजे मेल में धमकी मिलने के बाद फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों की जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। फिर भी सुरक्षा को लेकर कोई चांस नहीं लिया जा सकता।
मुख्यमंत्री को पोलोनियम केमिकल से संक्रमित करने की बात सामने आई है। ये केमिकल एक दुर्लभ और रेडियो एक्टिव पदार्थ है। ये बहुत जहरीला होता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम से कब, कहां और कैसे संक्रमित किया गया है। खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
सीएम मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री को मोगा में सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सि वजह उन्हें सोमवार शाम करीब 5 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में फिर से भर्ती किया गया। अस्पताल ने उनकी सेहत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
पंजाब में एक हफ्ते के अंदर खालिस्तान नेशनल आर्मी ने धमकी भरी दूसरी मेल भेजी है। इससे पहले 11 फरवरी को भी इस संगठन ने एक मेल भेजी थी। इसमें दावा किया गया था कि 13 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री को मानव बम से उड़ाया जाएगा। उस मेल में कुछ स्कूलों को भी धमकी दी गई थी। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अपनी मेल में जिस दिलावर सिंह का जिक्र किया है, वह एक पुलिस कॉन्स्टेबल था। उसने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में एक मानव बम से उड़ा दिया था।
हंटर फार्ले नाम से जीमेल पर एक ई-मेल भेजा गया है। इसमें पंजाब को खालिस्तान बताया गया है। इस मेल में लिखा गया है कि लोग अपने बच्चों को बचा लें। मोहाली के स्कूल बंद रखे। मेल में यह भी कहा गया है कि खालिस्तान रेफरेंडम से जुड़े लोगों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर करने का यह बदला है।
मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिया गया है। इसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला का नाम है। साथ ही डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का भी जिक्र है। हालांकि इससे पहले भी कई बार अमृतसर, जालंधर, मोहाली को धमकी मिली थी।
इनके अलावा पटियाला और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ये सब धमकी झूठी निकलीं थी। इस बार सिर्फ स्कूलों को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है।
पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे खतरनाक जहरों में गिना जाता है। यह एक रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण छोड़ता है।
यह शरीर में खाने, पीने या सांस के रास्ते से चला जाए, तो यह हमारे अंगों और DNA को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। इसके शुरुआती लक्षण उल्टी और दस्त होते हैं। सबसे बुरी बात यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है, यानी इसकी असर को खत्म करने की कोई दवाई नहीं है।
ये कबरें भी पढ़िए...
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
नीमराना के होटल पर खालिस्तानी आतंकी अर्श ने कराई थी फायरिंग, चार्जशीट में खुलासा
इस शहर में मिला बम, जिसे डिफ्यूज करने पहुंची जयपुर से टीम, जांच में आया यह सामने
यूट्यूबर्स ने अस्पताल मालिक को दी धमकी, कहा- 10 लाख दो, छवि खराब कर देंगे
SP बोले- सब सेफ हैं
मेल में बताया ब्लास्ट का टाइम
संक्रमित केमिकल बहुत जहरीला
सीएम मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे।
सांस लेने में हुई तकलीफ
एक हफ्ते के अंदर दूसरी धमकी
कौन है दिलावर सिंह?
पंजाब को बताया खालिस्तान
इससे पहले भी दी गई धमकी
इनके अलावा पटियाला और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ये सब धमकी झूठी निकलीं थी। इस बार सिर्फ स्कूलों को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है।
ebba749c-4f8
क्या है पोलोनियम केमिकल?
यह शरीर में खाने, पीने या सांस के रास्ते से चला जाए, तो यह हमारे अंगों और DNA को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। इसके शुरुआती लक्षण उल्टी और दस्त होते हैं। सबसे बुरी बात यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है, यानी इसकी असर को खत्म करने की कोई दवाई नहीं है।
ये कबरें भी पढ़िए...
दिल्ली सीएम आतिशी का दावा, पंजाब सीएम भगवंत मान के घर ईसी ने मारा छापा
नीमराना के होटल पर खालिस्तानी आतंकी अर्श ने कराई थी फायरिंग, चार्जशीट में खुलासा
इस शहर में मिला बम, जिसे डिफ्यूज करने पहुंची जयपुर से टीम, जांच में आया यह सामने
यूट्यूबर्स ने अस्पताल मालिक को दी धमकी, कहा- 10 लाख दो, छवि खराब कर देंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari