Pushpa 2 की रिलीज के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मची भगदड़, महिला की मौत

Siddhi Tamrakar | Dec 05, 2024, 08:36 IST
Share
pushpa 2 stempede accident
pushpa 2 stempede accident

हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान ज्यादा भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हैं।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान ज्यादा भीड़ के चलते भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। यह घटना बुधवार रात की है, जब अल्लू अर्जुन फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए थिएटर पहुंचे थे।

भीड़ के बेकाबू होने से हादसा

मूवी प्रीमियर के दौरान थिएटर के बाहर अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। अर्जुन की एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस भगदड़ में कई लोग गिर गए, जिससे कुछ घायल हो गए थे। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

एक महिला की मौत

पुलिस ने इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया है। मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 3 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर इस हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें भगदड़ और कुछ लोगों को बेहोश होते देखा जा सकता है।

अल्लू अर्जुन की देरी से बढ़ी भीड़

पुलिस के मुताबिक,अल्लू अर्जुन के देर से पहुंचने के कारण फैंस की भीड़ बढ़ गई थी, जिससे स्थिति काबू से बाहर हो गई। यह हादसा फिल्म की रिलीज से पहले हुए स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान हुआ है।

पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज

मूवी को तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, मलयाली और बंगाली भाषा में रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में भी रिलीज हुई है। माना जा रहा है कि यह हादसा फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते हुआ है, जिससे फैंस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • रश्मिका मंदाना
  • अल्लू अर्जुन
  • entertainment news
  • pushpa 2
  • आंध्र प्रदेश
  • हैदराबाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज