रेलवे की मनमानी पर संसद की लगाम: RAC यात्रियों को वापस मिले आधा किराया
Sanjay Dhiman | Feb 05, 2026, 16:50 IST
Photograph: (the sootr)
संसदीय समिति ने RAC बर्थ के लिए रेलवे से आंशिक किराया वापस करने का सुझाव दिया है। सुपरफास्ट ट्रेनों के 55 किमी प्रति घंटा की स्पीड बेंचमार्क को भी बदलने की आवश्यकता बताई गई है।
NEWS IN SHORT
- RAC रिफंड: संसदीय समिति ने RAC टिकट पर आधा किराया वापस लौटाने का सुझाव दिया।
- पूरा किराया गलत: आधी सीट के लिए पूरा पैसा लेना यात्रियों के साथ नाइंसाफी है।
- स्पीड बेंचमार्क: सुपरफास्ट ट्रेनों की न्यूनतम औसत रफ्तार 55 से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा हो।
- वसूली पर रोक: कम स्पीड वाली ट्रेनों से सुपरफास्ट सरचार्ज वसूलना तुरंत बंद किया जाए।
- समय की पाबंदी: नई ट्रेनें चलाने के बजाय पुरानी ट्रेनों को समय पर चलाना ज़रूरी है।
NEWS IN DETAIL
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने इसी बात पर अपनी रिपोर्ट में कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को संसद में पेश की गई इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जब यात्री को पूरी बर्थ (सोने की जगह) नहीं मिल रही, तो उससे पूरा पैसा लेना एकदम गलत है।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में वकील को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांगने का है आरोप
Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी छात्रों को देंगे जीत का मंत्र, ऐसे देंखें लाइव
संसदीय समिति की बड़ी मांगें: जनता के फायदे की बात
आधा किराया वापस मिले: अगर चार्ट बनने के बाद भी यात्री RAC में रहता है, तो उसे 'पार्शियल रिफंड' यानी किराए का कुछ हिस्सा वापस किया जाना चाहिए।
सुपरफास्ट का खेल खत्म हो: समिति ने कहा कि आज के जमाने में 55 किमी/घंटा की औसत रफ्तार वाली ट्रेन को 'सुपरफास्ट' कहना मज़ाक है। इसे बदलकर कम से कम 100 किमी/घंटा किया जाना चाहिए।
वसूली बंद हो: रिपोर्ट के मुताबिक, कई ट्रेनें तो सुपरफास्ट के नाम पर सिर्फ एक्स्ट्रा पैसा (Superfast Surcharge) वसूलने के लिए चलाई जा रही हैं, जबकि उनकी असल रफ्तार पैसेंजर ट्रेन जैसी ही है।
सुपरफास्ट ट्रेनों की सच्चाई
भविष्य की तैयारी: 2030 का लक्ष्य
यह खबरें भी पढ़ें..
विधानसभा का बजट सत्र: शून्यकाल में अधिकारी नदारद, नाराज हुए स्पीकर, फिर मिला आश्वासन
एसआईआर ने बढ़ाई माननीयों की चिंता, कहीं जिताने वाले वोटरों के न कट गए हों नाम
रेलवे मंत्रालय का पक्ष
संसदीय समितियां
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava