/sootr/media/media_files/2026/02/05/indore-lawyer-honey-trap-2026-02-05-16-05-34.jpg)
News in Short
- महिला ने वकील को धमकाकर 10 लाख रुपए की मांग की।
- वकील नवनीत शर्मा ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
- महिला ने झूठे आरोपों की धमकी दी और पैसे मांगे।
- आरोपी के साथी को पुलिस ने पकड़ने के लिए तलाश शुरू की।
- महिला ने वकील से राज के अश्लील फोटो और चैट डिलीट करने को कहा।
News in Detail
इंदौर में एक वकील को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार हो गई है। महिला ने वकील को फोन पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ के आरोप लगाने की धमकी दी थी। इस मामले में उसके साथी भी आरोपी है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
इस तरह हुआ कांड
डीसीपी जोन 3 राजेश व्यास ने बताया कि वकील नवनीत शर्मा की शिकायत पर सागर, ओमप्रकाश और महिला पर बाणगंगा थाने में केस किया है। नवनीत वकालत करते हैं। 29 जनवरी को राज नाम के शख्श ने उनसे मुलाकात की और कहा कि पत्नी के अश्लील फोटो, चैटिंग है। शख्श ने कहा कि महिला को बुलाकर समझा दीजिए। साथ ही वकील को फोटो, चैटिंग दे दी। वकील ने महिला को फोन कर समझाया। महिला ने कहा कि वह राज के साथ नहीं रहना चाहती है।
ये भी पढ़ें...हनी ट्रैप Honey trap वाले विधायक कालू सिंह ठाकुर का पड़ोसियों ने फोड़ा सिर, जानें वजह
ये भी पढ़ें...मोदी के क्रांतिकारी विकास मार्ग पर मध्यप्रदेश, सीएम मोहन यादव ने बताया विकास का प्लान
इसके बाद महिला ने फोन पर यह कहा
इसके बाद महिला ने वकील को फोन करके कहा का कि वह राज द्वारा दिए गए फोटो, चैट डिलीट कर दें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें झूठे केस में फंसा देगी। फिर महिला ने सागर नाम के युवक से बात कराई और वह भी धमकाने लगा। साथ ही 10 लाख रुपए की मांग की गई।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us