रोचक खबर: हर दिन प्लेन से ऑफिस जाती है यह महिला, 600 KM की करती है हवाई यात्रा

Siddhi Tamrakar | Feb 11, 2025, 15:48 IST
Share
rachel-kaur-daily-flight-office-malaysia
rachel-kaur-daily-flight-office-malaysia

हर दिन फ्लाइट से ऑफिस जाना.. सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन मलेशिया की एक महिला के लिए यह रोजमर्रा की जिंदगी है। वे 600 KM का हवाई सफर तय कर ऑफिस जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

अक्सर लोग घर से ऑफिस जाने के लिए अपनी गाड़ी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई रोज फ्लाइट से सफर करके ऑफिस जाए और फिर घर लौट आए? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन मलेशिया की रहने वाली रेचल कौर ऐसा ही कर रही हैं।

रेचल भारतीय मूल की हैं और हर दिन 600 किलोमीटर की हवाई यात्रा कर ऑफिस पहुंचती हैं और शाम को वापस अपने घर लौट आती हैं। उनकी इस अनोखी दिनचर्या को जानकर लोग हैरान रह जाते हैं।

खबर यह भी- रोचक खबर: CCTV लगाया तो श्मशान घाट में दिखा हैरान करने वाला नजारा

रेचल बच्चों के लिए करती हैं यह सब

रेचल कौर ने बताया कि उन्होंने यह मुश्किल रूटीन अपने दो बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए अपनाया है। वे चाहती हैं कि वे बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद कर सकें और उनके साथ ज्यादा समय गुजार सकें। इसीलिए उन्होंने कुआलालंपुर में रहने के बजाय, हर दिन फ्लाइट से आना-जाना करने का फैसला किया।
खबर यह भी- रोचक खबर: 12 लाख की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, भंडारा कर एक लाख का दान दिया तो पकड़े गए

सुबह 4 बजे से शुरू होता है रेचल का दिन

रेचल का दिन सुबह 4 बजे शुरू होता है। वे मलेशिया के पेनांग शहर से कुआलालंपुर जाने के लिए तैयार होती हैं। सुबह 5 बजे वे एयरपोर्ट के लिए निकलती हैं और 5:55 बजे उनकी फ्लाइट की बोर्डिंग होती है। फ्लाइट से सफर 30 से 40 मिनट का होता है और वे सुबह 7:45 तक ऑफिस पहुंच जाती हैं।

खबर यह भी- Budget 2025: भारत के बजट की रोचक कहानी... जानें समय के साथ कैसे बदली परंपराएं

फ्लाइट से ट्रैवल करके भी बचाती हैं पैसे

आप सोच रहे होंगे कि रोज फ्लाइट से आने-जाने का खर्च बहुत ज्यादा होगा, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। रेचल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने कुआलालंपुर में अकेले रहने का फैसला किया था और सिर्फ वीकेंड पर परिवार से मिलने जाती थीं। लेकिन वहां रहना काफी महंगा था। उन्हें हर महीने करीब 474 यूएस डॉलर यानी कि41 हजार 154.23 रुपएखर्च करने पड़ते थे।

जबकि रोज फ्लाइट से आने-जाने में केवल 316 यूएस डॉलर खर्च होते हैं। इस तरह वे न केवल पैसे बचा रही हैं बल्कि परिवार के साथ भी समय बिता पाती हैं।

खबर यह भी- नगा साधु कुंभ में ही क्यों आते हैं नजर? जानें रोचक तथ्य

रेचल एयर एशिया में करती हैं काम

रेचल एयर एशिया एयरलाइंस में काम करती हैं, जिससे उन्हें फ्लाइट टिकट पर काफी डिस्काउंट भी मिल जाता है। वे अपनी जेब से पैसे खर्च करती हैं, लेकिन डिस्काउंट मिलने की वजह से रोजाना फ्लाइट से सफर करना उनके लिए फायदेमंद साबित होता है।

परिवार और करियर को सही प्लानिंग से करें बैलेंस

रेचल का मानना है कि अगर सही प्लानिंग की जाए, तो परिवार और करियर दोनों को संभालना संभव है। उनका यह सफर कई लोगों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है, जो परिवार और काम के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंटरनेशनल न्यूज
  • Kuala Lumpur
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • फ्लाइट
  • मलेशिया
  • हवाई यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच