राहुल गांधी बने ‘कुली’, लाल शर्ट पहनी, बाजू में बैज लगाया और यात्रियों का सामान भी उठाया
Pratibha Rana | Sept 21, 2023, 24:00 IST
राहुल गांधी बने ‘कुली’, लाल शर्ट पहनी, बाजू में बैज लगाया और यात्रियों का सामान भी उठाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई समय से जनता के बीच अपने नए कदम से चर्चा में हैं। वे कभी ट्रक में सवार होते हैं तो कभी वाहन मैकेनिक के साथ गाड़ी सुधारते हैं, कभी खेतों में किसानों के साथ धान बोते हैं तो कभी सब्जी बेचने वाले के साथ खाना खाते हैं।
New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई समय से जनता के बीच अपने नए कदम से चर्चा में हैं। वे कभी ट्रक में सवार होते हैं तो कभी वाहन मैकेनिक के साथ गाड़ी सुधारते हैं, कभी खेतों में किसानों के साथ धान बोते हैं तो कभी सब्जी बेचने वाले के साथ खाना खाते हैं। अब उनका नया कदम चर्चा में है। गुरुवार (21 सितंबर) को राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां न्होंने कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल कुली के कपड़े पहनते नजर आए। एक न्यूज एजेंसी ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें राहुल गांधी को कुली की लाल शर्ट पहनते नजर आए रहे हैं, वहीं एक दूसरा शख्स उनकी मदद करता भी दिख रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कुली का बैज भी लगाया और साथ ही यात्रियों का सामान भी उठाया।
राहुल से मिलकर कुली और ऑटो ड्राइवर काफी खुश नजर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कुली और ऑटो ड्राइवर काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, बड़ी खुशी हुई कि राहुल गांधी हमसे मिलने के लिए यहां आए। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कुलियों को आश्वासन दिया है कि वो उनकी सारी समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे और परेशानियों को हल किया जाएगा।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर किया पोस्ट
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद आज राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं और इत्मीनान से सबकी बात भी सुनी। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari